फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Gang of drug mafia busted four arrested.

अंतरराज्यीय ड्रग माफिया का पर्दाफाश, चार सरगना गिरफ्तार

Sun, 06 Dec 2015 11:25 PM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Gang of drug mafia busted four arrested.

जिला पुलिस ने हिमाचल में नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले पंजाब और हरियाणा के चार सरगनाओं को गिरफ्तार किया है। अभी तक पुलिस नशीली दवाओं को बेचने वालों को ही गिरफ्तार करने में सफल रही थी। पहली बार सिरमौर पुलिस ने राज्य से बाहर ड्रग माफिया गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इन माफियाओं का जाल सिरमौर ही नहीं, पूरे हिमाचल में फैला हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवान ने रविवार को प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि पुलिस ने रविवार तड़के नाहन-कालाअंब सड़क पर नाकाबंदी के दौरान टाटा इंडिगो कार संख्या-यूके0एडब्ल्यू-1570 से दो आरोपी रियाजुल (34) पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी चौराखुर्द तहसील सहारनपुर उत्तर प्रदेश तथा रितेश कुमार (43) पुत्र सतीश कुमार निवासी कोटा थाना नागल जिला सहारनपुर को नशे के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 4032 नशीले कैप्सूल, कफ सिरप की 90 शीशियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों की भी होगी जल्द गिरफ्तारी: एसपी

Himachal Pradesh Gang of drug mafia busted four arrested.

पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवान ने बताया कि एक अन्य कार्रवाई में एसआईयू नाहन पुलिस टीम ने शनिवार रात नाहन-पांवटा साहिब मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान इंडिका विस्टा कार संख्या यूके07एएफ-2437 से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार दिनेश (28) पुत्र मांगे राम गांव अहमदपुर तहसील व थाना रामपुर मनीयारन जिला सहारनपुर तथा विनीत गुज्जर (27) पुत्र जगपाल सिंह विशाल विहार कॉलोनी सहारनपुर के कब्जे से पुलिस ने 2880 नशीले कैप्सूल, कफ सिरप की 243 शीशियों सहित 950 नशीली गोलियां बरामद की हैं। एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed