फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Police Lodges FIR against mla rakesh singha for Breaching Curfew

कर्फ्यू उल्लंघन पर विधायक सिंघा के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 03 May 2020 08:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 May 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Himachal Police Lodges FIR against mla rakesh singha for Breaching Curfew
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सीपीआईएम नेता एवं विधानसभा क्षेत्र ठियोग के विधायक राकेश सिंघा के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज हुआ है। अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में अधिवक्ता वीर बहादुर वर्मा ने आरोप लगाए हैं कि विधायक कर्फ्यू  के दौरान बिना प्रशासन की अनुमति से एसडीएम शहरी कार्यालय में धरने पर बैठे। विधायक ने इस दौरान कार्यालय के अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोका और केंद्रीय सरकार की ओर से लागू किए गए लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन किया था।

विज्ञापन


बताते हैं कि करोना महामारी संकट के बीच विधायक कश्मीरी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों की मांगों के खिलाफ शहरी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे थे। इधर, सदर पुलिस ने विधायक के खिलाफ कर्फ्यू का उल्लंघन, प्रशासन की अनुमति के बिना धरने पर बैठने और सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान बाधा पहुंचाने के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed