फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Police handed over documents to ED for investigation of 38 crore scam

हिमाचल: पुलिस ने 38 करोड़ घोटाले की जांच के ईडी को सौंपे दस्तावेज

Tue, 08 Sep 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh मंगल ठाकुर, अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)
मंगल ठाकुर, अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Sep 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal: Police handed over documents to ED for investigation of 38 crore scam
ईडी

38 करोड़ घोटाले वाली दी तलाई ग्राम सेवा सहकारी सभा के गोलमाल का वित्तीय मामला अब ईडी के पास पहुंच गया है। जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने इस मामले से जुड़े 90 फीसदी दस्तावेज चालान पेश करने के बाद ईडी को सौंप दिए हैं। ईडी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभा से 90 प्रतिशत दस्तावेज अपने पास लेकर शिमला में तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज कर सभा में सभी प्रकार के वित्तीय मामलों की जांच शुरू कर दी है। सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं बिलासपुर राकेश कुमार ने बताया कि मामले से जुड़े सभी दस्तावेज ईडी को सौंप दिए हैं। वहीं विभाग अपने स्तर पर इसकी कार्रवाई कर रहा है। करीब 120 ऋणियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। सभा में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले उजागर होने के बाद जहां थाना तलाई में धोखाधड़ी और जालसाजी करने पर दर्ज मामले की गहन छानबीन की जा चुकी है।

विज्ञापन


वहीं सभा के लगभग दस हजार सदस्यों को अपनी जमा पूंजी मिलने की उम्मीद जगी है।  प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने सभा तलाई से पत्र के माध्यम से गत वर्षों में गलत ढंग से दिए गए ऋण और उनकी ऋणियों की सूची मांगी है कि पैसा सभा ने किस आधार पर किस के माध्यम से और कहां दिया है। जिला पुलिस प्रशासन ने ईडी को केस से जुड़े सारे दस्तावेज सौंप दिए हैं। 14 मार्च 2019 को सभा के पहले ऑडिट से पता चला कि सभा के सचिव की ओर से 32,71,90,269.50 करोड़ रुपये का गबन किया है। बाद यह बढ़कर 38 करोड़ हो गए। सचिव को पद से हटा दिया गया था। इसी मामले में 15 जुलाई को सचिव की गिरफ्तारी की गई। 10 सितंबर को तत्कालीन कमेटी समेत 13 लोग गिरफ्तार हुए। सभा की ओर से जिन लोगों और सदस्यों को ऋण जारी किया जाता था और जो ऋण वापस नहीं करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed