{"_id":"3d874b05415d867c6dfe0e361c199c6c","slug":"himachal-police-constable-beaten-up-by-the-public-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कंट्रोल रूम के सामने ही पीट डाला कांस्टेबल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कंट्रोल रूम के सामने ही पीट डाला कांस्टेबल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 27 Dec 2014 02:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिज पर एक युवक को मारते हुए कुछ लोग पुलिस कंट्रोल रूम की ओर ले जा रहे थे। युवक मालरोड़ की ओर जाने वाली सीढ़ियों से उसे खींच रहे थे। पीटता देखकर हर कोई हैरान था। एक राहगीर ने युवकों को पूछा अरे क्यों मार रहे हो इसे? तपाक से एक ने जवाब दिया कि खुद को पुलिस वाला बताकर रौब झाड़ रहा है।
विज्ञापन
गेयटी में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में ऊधम मचा रहा था। आईपीएच मंत्री कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आई हैं। उस युवक को कंट्रोल रूम के बाहर पहुंचा दिया। मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस वाले भी माजरा जानने के लिए बाहर आ गए। तब भी युवकों के हाथ थम नहीं रहे थे उसे पुलिस वालों के सामने ही उसे पिटते रहे। लड़के बोल रहे थे खुद को पुलिस वाला बता रहा है।
विज्ञापन
उसे तसल्ली से पीटने के बाद पुलिस वाले आए और कंट्रोल रूम के भीतर ले गए। इसके बाद जब पुलिस ने वेरिफाई किया तो वह सचमुच पुलिस वाला ही निकला। पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। इसी बीच कार्यक्रम के संचालकों को बुलाया गया। कांस्टेबल के साथ मारपीट करने वालों से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन
डीएसपी सिटी बलबीर सिंह ने कहा कि कांस्टेबल बटालियन का है और भराड़ी में तैनात है। मेडिकल करवाया जा रहा है। गेयटी थियेटर में कुमारसैन-नारकंडा छात्र संगठन का सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। आरोपी कांस्टेबल भी कार्यक्रम में पहुंच गया। कार्यक्रम के बीच में वह स्टेज पर चढ़ गया और उसने नाचना शुरू कर दिया।
आयोजकों ने उसे वहां से हटाने की कोशिश की लेकिन वह हटने को तैयार नहीं हुआ। फिर कुछ युवकों ने उसे काफी मशक्कत के बाद जबरन स्टेज से उतारा। इसी के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। यह खुद को पुलिस वाला बता रहा था। युवकों को लगा यह झूठ है। लिहाजा बाहर ले जाकर धुन डाला।