{"_id":"60a9007b8ebc3e74f947b805","slug":"himachal-news-majdoor-beaten-to-death-by-two-brothers-in-mehatpur-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों ने डंडों से पीट-पीटकर मार डाला मजदूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो भाइयों ने डंडों से पीट-पीटकर मार डाला मजदूर
Sat, 22 May 2021 06:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, मैहतपुर (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, मैहतपुर (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 22 May 2021 06:31 PM IST
सार
दो भाइयों ने एक मजदूर को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान बीरबल महतो गांव दुबशी जिला पूर्णिया बिहार के रूप में हुई है। हत्या के दोनों आरोपी सगे भाई भी जिला पूर्णिया बिहार के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्राम पंचायत देहला में दो सगे भाइयों पर एक प्रवासी मजदूर को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार बीते 20 मई को देर शाम 8:30 बजे मामूली सी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस पर दोनों भाइयों अजय और विजय ने मिलकर बीरबल महतो को बुरी तरह से पीट डाला।
विज्ञापन
किराये के मकान में रह रहे अन्य प्रवासी मजदूरों ने इस वारदात के दौरान छुड़ाने का भी काफी प्रयास किया, लेकिन दोनों भाइयों ने किसी की एक न सुनी और बीरबल महतो की बेरहमी से डंडों से पिटाई करते रहे। झगड़े के बाद बीरबल महतो ने अपने भाई को मारपीट की जानकारी दी, लेकिन उसका भाई कर्फ्यू के चलते तुरंत उसके पास नहीं पहुंच सका। दूसरी सुबह जब वह बीरबल के पास पहुंचा तो बेसुध पाया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों की सहायता से बीरबल महतो को घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। नाजुक हालत के चलते डॉक्टरों ने बीरबल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। चंडीगढ़ में उपचार के दौरान शनिवार को बीरबल महतो ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएचओ सर्वजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सारी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान बीरबल महतो गांव दुबशी जिला पूर्णिया बिहार के रूप में हुई है। हत्या के दोनों आरोपी सगे भाई अजय महतो और विजय महतो भी जिला पूर्णिया बिहार के ही रहने वाले हैं। एसएचओ सर्वजीत सिंह के मुताबिक पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।
