{"_id":"5f1493ec8ebc3e63db11ae75","slug":"himachal-news-bjp-land-purchase-fraud-case-one-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से जमीन धोखाधड़ी के मामले में विक्रेता गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाजपा से जमीन धोखाधड़ी के मामले में विक्रेता गिरफ्तार
Mon, 20 Jul 2020 12:13 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
जिला भाजपा द्वारा कार्यालय निर्माण के लिए खरीदी गई जमीन में हुई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी सिरमौर क्षेत्र से हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मुख्य आरोपी दीनानाथ की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में जालसाजी की कई और परतें खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी दीनानाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि दीनानाथ ने भाजपा द्वारा जिला कार्यालय के लिए देखी जमीन के 85 लाख लेने के बावजूद जमीन किसी महिला को 26 लाख में बेच दी। करीब 1 बीघा जमीन का भाजपा के साथ 90 लाख में सौदा तय हुआ था। इस जालसाजी को लेकर भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जमीन मालिक दीनानाथ और भाजपा के एक पूर्व पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन