पेड़ पर लटका मिला सब इंस्पेक्टर की पत्नी का शव, क्षेत्र में दहशत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी जिले की स्थानीय नगर पंचायत के रामनगर वार्ड एक के लोअर लाका के सीआरपीएफ में तैनात सबइंस्पेक्टर की 48 वर्षीय पत्नी का शव पेड़ से लटका मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
प्रथमदृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है। फिलहाल पुलिस ने भादंसं की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है, लेकिन पुलिस इस मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला पिछले दिन शाम को घास काटने गई थी। जब देर शाम तक वह घर में नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने तलाश शुरू की। अभी लोग तलाश करते हुए घर से पांच सौ मीटर दूर ही पहुंचे थे कि लाश पेड़ पर लटकी दिखी।
मानसिक तौर पर अस्वस्थ थी महिला
परिवार वालों ने तत्काल उसी की दराती से दुपट्टा काटा और उसको नीचे उतार दिया। बीच में से किसी ने उसके मायके वालों और पुलिस को भी फोन कर सारी स्थिति से अवगत करवाया। साथ ही उसको नागरिक अस्पताल सरकाघाट लेकर आए।
लेकिन अस्पताल में महिला को मृतक घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
परिवार वालों के अनुसार महिला गत एक वर्ष से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसका इलाज चल रहा था। डीएसपी करण गुलेरिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच शुरू कर दी है।
उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान अरुणा देवी पत्नी कश्मीर सिंह के रूप में हुई। महिला का पति सीआरपीएफ में सबइंस्पेक्टर के पद पर तैनात है और बेटा नेवी में प्रशिक्षण ले रहा है।