फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Mandi News: punjab national bank manager sanction fake loan of 20 lakh rupee

विभागीय जांच शुरू: चनोल के बाद पीएनबी की मलोह शाखा में 20 लाख का फर्जीवाड़ा

Wed, 01 Dec 2021 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Dec 2021 06:10 PM IST
सार

प्रबंधक के तबादले के बाद बैंक को किस्त नहीं मिली तो वह दुनी चंद के पास लोन की वसूली के लिए पहुंचा था। दुनी चंद ने कोई लोन न लेने की बात कही।

विज्ञापन
Himachal Mandi News: punjab national bank manager sanction fake loan of 20 lakh rupee
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक की चनोल शाखा में 10.20 लाख के फर्जी ऋण बनाने के आरोपी प्रबंधक ने सुंदरनगर के मलोह में भी 20 लाख का फर्जी लोन बनाकर बैंक को चूना लगाया है। आरोपी प्रबंधक बीते 30 नवंबर को पीएनबी की चैलचौक शाखा से सेवानिवृत्त हो गया है। प्रबंधन ने उसके सेवानिवृत्ति लाभ पर रोक लगा दी है। चनोल के बाद मलोह में ऋण एक ही व्यक्ति के नाम पर बना है। करीब 30 लाख का गोलमाल सामने आने पर बैंक प्रबंधन में हड़कंप है। मलोह शाखा में तैनात अधिकारी ने फर्जीवाड़े की दूसरी प्राथमिकी सुंदरनगर थाने में दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


चनोल में 28 सितंबर, 2015 से 5 मई, 2018 तक प्रबंधक पद पर तैनात रहे रमेश कुमार पर आरोप है कि अपने कार्यकाल के दौरान दुनी चंद पुत्र गांधी राम निवासी गांव पास्ता डाकघर ट्रोह तहसील बल्ह के नाम पर फर्जी तरीके से 10 लाख 20 हजार का लोन बना दिया था। प्रबंधक के तबादले के बाद बैंक को किस्त नहीं मिली तो वह दुनी चंद के पास लोन की वसूली के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन


दुनी चंद ने कोई लोन न लेने की बात कही थी। इसके बाद बैंक ने विभागीय जांच के बाद तत्कालीन प्रबंधक रमेश कुमार के खिलाफ सुंदरनगर थाना में मंगलवार सुबह धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 से 6 मई, 2019 तक मलोह शाखा में रहा प्रबंधक
चनोल में कार्यकाल पूरा होने के बाद आरोपी 8 मई, 2018 से 6 मई, 2019 तक मलोह शाखा में प्रबंधक पद पर रहा। यहां भी उसने 5 जुलाई, 2018 को दुनी चंद के नाम पर ही 20 लाख के ऋण को मंजूरी दी। प्रबंध के तबादले के बाद बैंक अधिकारियों ने किस्त के लिए दुनी चंद से संपर्क किया तो उसने लोन न लेने की बात कही।


लोन के साथ लगाए दस्तावेजों पर अपने हस्ताक्षर होने से भी इनकार किया है। इसके बाद मंगलवार शाम को मलोह शाखा में तैनात अधिकारी सुदर्शन सिंह ने थाना सुंदरनगर में आरोपी प्रबंधक रमेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। आरोपी बैंक प्रबंधक के सेवाकाल में हुए ऋण वितरण अब संदेह के घेरे में हैं। बैंक प्रबंधन ने विभागीय जांच शुरू कर दी है। ऐसे में कई मामले सामने आने का अंदेशा बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed