फॉरेस्ट गार्ड मामले में एक ही परिवार के चार लोग गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन रक्षक होशियार सिंह मौत मामले में एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वन रक्षक के मोबाइल में मिले फोटो के आधार पर रविवार को इन्हें दबोचा है। इन फोटो में आरोपी कतांडा बीट के गलजुग जंगल में लकड़ी की तस्करी करते नजर आ रहे हैं।
फोटो में पहचान होने के बाद इन पर शिकंजा कसा गया। इन आरोपियों से तार वनरक्षक के मौत मामले से भी जोड़े जा रहे हैं। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी कई दिनों से फरार बताए जा रहे थे। आरोपियों में तीन भाई चंद्रमणी, देशराज, हेमराज पुत्र पुत्र शिवराम निवासी शिल्ली और हेमराज का बेटा भवनीश है।
होशियार सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पहले से ही छह आरोपी न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। पुलिस इन आरोपियों को फिर रिमांड पर लेने की तैयारी में है। मामले की जांच स्टेट सीआईडी कर रही है। एसपी मंडी अशोक कुमार ने बताया कि धारा 379 व 32, 33 भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
जांच में खुल सकते हैं कतांडा में अवैध कटान के राज
कतांडा बीट में भारी अवैध कटान की परतें आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुल सकती हैं। इसमें कई और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं जिन्हें पुलिस गिरफ्तार कर सकती है।
होशियार मौत मामले की जांच सीआईडी कर रही है, लेकिन कतांडा बीट में कटान का मामला अभी भी पुलिस के पास है। डीएसपी करसोग आरके राणा ने बताया कि मोबाइल में मिले साक्ष्यों के आधार पर कुछ और लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।