फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Kangra chops off girl hair incident

अब भरमाड़ में 10 साल की बच्ची की चोटी कटी, क्षेत्र में दहशत

Thu, 10 Aug 2017 02:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा) Updated Thu, 10 Aug 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
Himachal Kangra chops off girl hair incident

कांगड़ा जिले की भरमाड़ पंचायत में भी एक 10 वर्षीय लड़की की रात को कमरे में ही चोटी कटने का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों ने इसके बारे में पुलिस थाना जवाली में शिकायत की।

विज्ञापन


इस पर पुलिस मौका पर गई। लड़की के पिता ने बताया कि वे यूपी के रहने वाले हैं और पिछले करीब 27 सालों से भरमाड़ में ही रह रहे हैं और मारबल इत्यादि डालने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात को उनकी दोनों लड़कियां और एक लड़का कमरे में सोया हुआ था और कमरा बंद था। इसके अतिरिक्त भी सात अन्य व्यक्ति भी मकान में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सुबह जब लड़की उठी तो उसकी चोटी कटी हुई थी, जिसके बारे में लड़की ने अपने परिजनों को बताया और इस घटना से परिवार एकदम से हक्का-बक्का रह गया।

चोटी कटने की सूचना गांव में फैल गई तथा गांववासी भी एकत्रित हो गए। आखिरकार परिजनों ने इसके बारे में पुलिस थाना जवाली को सूचना दी। उधर, डीएसपी जवाली वीर बहादुर ने बताया कि फिलहाल लड़की की चोटी तो कटी है, लेकिन कैसे कटी है इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।


परिजनों के अनुसार कमरे का दरवाजा पूरी तरह से बंद था तथा ऐसे में किसी के अंदर जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस संदर्भ में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और इस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed