फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal couple suicide at yamunanagar hotel died.

घर से भागे प्रेमी जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम

Tue, 10 Feb 2015 08:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
टीम डिजिटल/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Tue, 10 Feb 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
himachal couple suicide at yamunanagar hotel died.

हिमाचल प्रदेश सिरमौर जिला के थाना पांवटा के तहत पंचायत कोटड़ी व्यास की 22 वर्षीय युवती एवं रामपुर भारापुर के विवाहित युवक (40) ने यमुनानगर के एक होटल में आत्महत्या कर दी है।

विज्ञापन


लड़की के परिजनों ने युवक पर लड़की भगाने का संदेह जताया था। सोमवार शाम को माजरा पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।

मंगलवार को पड़ोसी राज्य हरियाणा के सीटी थाने से पांवटा थाने में सूचना मिली कि एक होटल के कमरे में हिमाचल के एक युवक-युवती के शव बरामद पड़े हैं। सूचना मिलने पर दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया। परिजन शव लेने यमुनानगर रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

22 वर्षीय युवती की तय हो चुकी थी शादी

himachal couple suicide at yamunanagar hotel died.

पुलिस के अनुसार कोटड़ी व्यास की एक युवती रचना (22) का रामपुर भारापुर के युवक मलकीत सिंह (40) के साथ प्रेम प्रसंग था। युवक का पहले ही विवाह एवं दो बच्चे भी बताए जा रहे हैं।

कहा जा रहा है कि लड़की का भी देहरादून में रिश्ता हो गया। आगामी मार्च महीने में शादी की तारीख पक्की हो गई थी। परिजनों ने विवाह का सामान व तैयारियां करनी शुरू कर दी थी।

इस बीच एकाएक विगत सोमवार को लड़की बिना बताए, अपने घर से कहीं गायब हो गई। परिजनों ने आसपास, पड़ोसियों, जानकारों व रिश्तेदारों के घर में तलाश की गई। इसके बाद परिजनों ने माजरा पुलिस चौकी में सूचित कर दिया।

यमुनानगर के होटल में मिले दोनों के शव

himachal couple suicide at yamunanagar hotel died.

रामपुर भारपुर के डोईवाला गांव के एक युवक पर लड़की भगाने का संदेह जताया गया। माजरा पुलिस चौकी प्रभारी मुकुल शर्मा ने टीम देर रात को ही लड़के के गांव में भेजी गई। लेकिन, लड़का भी घर में नहीं मिला।

मंगलवार को सुबह भी पुलिस टीम रामपुर भारापुर पंचायत के गांव में भेजी गई। इस बीच बुधवार सुबह 10.30 बजे यमुनानगर से पांवटा थाने में सूचना पहुंची।

जिसमें पांवटा विस क्षेत्र से गायब लड़की व विवाहित लड़के के शव एक, होटल में मिलने की बात कही गई। पुलिस टीम ने लड़के व लड़की के परिजनों को सूचित कर दिया। दोनों ही गांव में शोक की लहर है।

उधर, डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने पुष्टि कर कहा कि हरियाणा यमुनानगर सीटी थाना क्षेत्र के एक होटल में दोनों के शव मिले हैं। इसकी जांच सीटी पुलिस थाना यमुनानगर कर रहा है। सूचना स्थानीय दोनों ही परिवारों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed