Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   An assailant, arriving draped in a sheet, was raining bullets upon property dealer Nanha Pehalwan

Sonipat News: चादर ओढ़कर आया हमलावर प्रॉपर्टी डीलर नन्हा पहलवान पर बरसा रहा था गोली, लोग समझते रहे छूट रहे पटाखे

Sat, 14 Nov 2026 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
An assailant, arriving draped in a sheet, was raining bullets upon property dealer Nanha Pehalwan
विदेश में बैठा गोदारा गैंग का गैंगेस्टर वीरेंद्र चारण व अरविंद राणा उर्फ गिल्ली ने पोस्ट वायरल कर ली हत्या की जिम्मेदारी, पहलवान के साथियों को दी धमकी
विज्ञापन


फोटो :41: वायरल हो रही पोस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। रोहतक रोड पर प्रॉपर्टी बिजेंद्र पहल उर्फ डीलर नन्हा पहलवान की सनसनीखेज हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। चादर ओढ़कर आया एक हमलावर सरेआम ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर वारदात को अंजाम दिया। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद विदेश में बैठे गोदारा गैंग के गैंगस्टर वीरेंद्र चारण और अरविंद राणा उर्फ गिल्ली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए पहलवान के साथियों को भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम 6:15 बजे बिजेंद्र पहल उर्फ नन्हा (43) कार्यालय से निकले। नन्हा की कार सामने सड़क की दूसरी तरफ गली में करीब 30 मीटर अंदर खड़ी थी। वह कार के पास पहुंचे और दरवाजा खोलकर अंदर बैठने लगे। इसी दौरान दूसरी गली से चद्दर ओढ़े एक युवक तेजी से उनकी तरफ दौड़ता हुआ आया। बताया जा रहा है कि उसके दोनों हाथों में हथियार थे। नजदीक पहुंचते ही उसने बिजेंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोलियों की आवाज को आसपास के लोग काफी देर तक पटाखे समझकर भ्रम में रहे। बिजेंद्र पहल के सिर, छाती, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में कई गोलियां लगी थीं। अपनी कार के पास खून से लतपथ पड़े थे। फायरिंग करने के बाद हमलावर घटना स्थल से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विदेश में छिपे हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगेस्टर
प्राॅपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल उर्फ डीलर नन्हा पहलवान की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला गोदारा गैंग का गैंगेस्टर वीरेंद्र चारण और अरविंद राणा उर्फ गिल्ली फर्जी पासपोर्ट पर विदेश में छिपा है। पुलिस ने रेड कार्नर नोटिस भी जारी किया है। गैंगेस्टर वीरेंद्र चारण राजस्थान का रहने वाला है और इसपर पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। करनाल निवासी अरविंद राणा उर्फ गिल्ली विदेश में बैठकर युवाओं को रुपये का लालच देकर आपराधिक वारदात को अंजाम दिलवा रहा है। इन पर हरियाणा के अलावा दिल्ली और राजस्थान में कई हत्या के प्रयास, रंगदारी सहित आपराधिक मामले दर्ज हैं।
-----
पटाखे समझते रहे लोग, बाद में हत्या का पता लगा
बिजेंद्र के कार्यालय में बैठे दो-तीन साथी भी गोलियों की आवाज को पटाखे समझते रहे। जब लगातार फायरिंग की आवाज आई तो आसपास के दुकानदार और लोग घरों से बाहर निकले। उन्होंने एक युवक को मौके से भागते देखा। घटनास्थल पर पहुंचे तो बिजेंद्र खून से लहूलुहान जमीन पर पड़े थे।
----
वायरल पोस्ट में 2021 के हमले का बदला लेने का दावा
हत्या के बाद एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई। पोस्ट में वीरेंद्र चारण और अरविंद गिल्ली ने रोहित गोदारा समूह की ओर से हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में लिखा गया है कि बिजेंद्र ने वर्ष 2021 में उनके साथी रामपाल बरोदा पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसके करीब 10 दिन बाद अस्पताल से उपचार करवाकर लौटते समय उस पर दोबारा हमला किया गया और उसके हाथ-पैर तोड़ दिए गए थे। पोस्ट में इसी घटना का बदला लेने की बात कही गई है। साथ ही अन्य विरोधियों को भी धमकी देते हुए लिखा है कि वे भी तैयार रहें। पोस्ट में अपनी अर्थी का सामान घर की चौखट पर तैयार रखने जैसी धमकी भी दी गई है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस पोस्ट की सत्यता की पुष्टि नहीं करती। इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने इस तरह की जानकारी होने से मना किया है।
----
चार साल अखाड़े में किया पहलवानी का अभ्यास
बिजेंद्र पहल को पहलवानी का काफी शौक था। शादी से पहले वह पहलवानी में करियर बनाने के लिए महाराष्ट्र के कोल्हापुर गए थे। वहां उन्होंने फिटनेस का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद करीब चार साल तक रघुवीर अखाड़े में अभ्यास किया। बाद में उन्होंने प्रॉपर्टी का कारोबार शुरू कर दिया। पहले उनका कार्यालय महम रोड स्थित चुंगी के पास था। करीब एक साल पहले ही उन्होंने रोहतक रोड पर शिवम प्रॉपर्टी एडवाइजर के नाम से नया कार्यालय खोला था।
----
हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद की भी आशंका
प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र की हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस वारदात के घटनाक्रम, हमलावर के भागने के रास्ते और सोशल मीडिया पर सामने आई पोस्ट सहित विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से रोहतक रोड क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
----
तीन दिन में हत्या की दूसरी वारदात
गोहाना क्षेत्र में तीन दिन के हत्या की यह दूसरी बड़ी वारदात हुई है। इससे पहले 10 नवंबर देर रात दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे गांव बरोदा के पास डे-बैक कंपनी के सहायक स्टोर मैनेजर प्रहलाद की गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए 70 साल के आरोपी पूर्व सरपंच को गिरफ्तार कर लिया था।

----
वर्जन
- सोशल मीडिया पर किसी पोस्ट की जानकारी नहीं है। इस बारे में पता किया जाएगा। हमलावरों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है। जल्द पता लगाकर हत्यारों को गिरफ्तार करेंगे।
इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र, थाना प्रभारी सिटी गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed