फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   He got stressed and take last decision

मानसिक तनाव में ले लिया आखिरी फैसला?

Fri, 11 Jul 2014 06:56 PM IST
Updated Fri, 11 Jul 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
He got stressed and take last decision

हिमाचल के कांगड़ा जिला में एक शख्स अपनी जिंदगी से नाखुश था। वह परिवार के लिए वह सबकुछ नहीं कर पाया जो चाहता था। लगातार बढ़ रही परेशानियों से मानसिक तनाव में आ गया।

विज्ञापन


आखिरकार उसने जिंदगी से बेहतर दर्दनाक मौत को गले लगाना बेहतर समझा और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला थाना क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत ढांगूपीर धक्का कालोनी का है । जहां पर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने अपने घर पर ही फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


मृतक की पहचान प्रवीण कुमार (42) पुत्र बंसी लाल निवासी धक्का कालोनी ढांगूपीर के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक के परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी और कहीं न कहीं प्रवीण इस सबके लिए खुद को जिम्मेदार मानता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे क्षेत्र में फैल गई सनसनी

He got stressed and take last decision

यही वजह थी कि वह काफी समय से मानसिक तनाव में था। परिवार के लोगों ने उसकी इस हताशा की तरफ ध्यान नहीं दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी मनोज जोशी व एडिशनल एसएचओ चैन सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

फिलहाल मौत के कारणों का कुछ पता नहीं लग पाया है। लेकिन, प्रारंभिक छानबीन में परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ में यही पता चला है कि मृतक प्रवीण कुमार घर के आर्थिक हालातों को लेकर काफी मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहा था।

पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल भेज दिया। एडिशनल एसएचओ चैन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरठीं में व्‍यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

He got stressed and take last decision

बरठीं क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। उसने व्यक्ति ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि घरेलू झगड़े के चलते युवक ने शायद यह कदम उठाया होगा।

सुन्हाणी गांव के 40 वर्षीय राजेंद्र कुमार ने वीरवार शाम स्वयं को फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे आवाजें लगाई तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। लिहाजा, किसी तरह से परिजन भीतर गए तो राजेंद्र को कमरे की सीलिंग में लगे पंखे से झूलता हुआ पाया। राजेंद्र कुमार पेश से चालक था। डीएसपी अंजनी जस्वाल ने कहा कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed