फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hariyana youngster murderaed in himachal

बर्थडे पार्टी के बाद उसे मिली दर्दनाक मौत

Tue, 16 Sep 2014 08:44 AM IST
Updated Tue, 16 Sep 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
hariyana youngster murderaed in himachal

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में रविवार देर रात हुई हरियाणा के युवक की हत्या की पृष्ठभूमि। उसके जन्मदिन के जश्न में ही बन गई थी।

विज्ञापन


मंगलवार 9 सितंबर को ही साहिल का जन्मदिन था। इस दौरान किराए के मकान में डीजे के साथ बर्थडे पार्टी मनाई गई। इस पार्टी में कई बाहरी राज्यों के युवक भी आए थे।

बताया जा रहा है कि पार्टी में शराब के नशे में चूर होने के बाद दो गुटों में खूब बहस भी हुई। इसके बाद साहिल से नाराज होकर कुछ साथी चला गए।

पुलिस को शक है कि यही लड़ाई साहिल की हत्या की वजह बनी है। अब वह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उस दिन जन्मदिन पार्टी में कौन-कौन आए थे?

खुशी में बांटी थी मिठाई

hariyana youngster murderaed in himachal
किस बात पर व किस साथी के साथ बहस हुई? क्या डीजे पार्टी में बहस ही मौत का कारण बनी या फिर किसी अन्य रंजिश के कारण गोली मारकर युवक की हत्या की गई है।

अब पुलिस हरियाणा राज्य के युवक की निर्मम हत्याकांड के पीछे रहे कारण व अज्ञात हत्यारे की तलाश में जुटी है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार साहिल उर्फ दलेर सिंह (27) करीब 20 दिनों से माजरा में रह रहा था।

कोलर निवासी एक सैनिक का मकान किराए पर लिया। युवक व उसके साथियों ने बताया था कि कपड़े की फेरी का कार्य करते हैं।

जन्मदिन पर साहिल ने आसपास के लोगों को मिठाईयों के डिब्बे भी वितरित किए। बताया जा रहा है कि इसके बाद प्रवासी युवकों का रात को कुछ कहासुनी के बाद आपसी विवाद हो गया।

हालांकि फिर कुछ दिनों बाद साहिल अपने 3 साथियों (एक लड़की व 2 लड़कों) को मनाकर वापस ले आया। रविवार रात को साहिल बाहर बारामदे में सोया था। आसपास से देर रात को गुजरने वाले लोगों का कहना है कि राज 10.30 बजे तक मकान में चहल-पहल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात सड़क पर लहुलूहान मिला था साहिल

hariyana youngster murderaed in himachal

इसके बाद रात करीब 11.30 बजे धमाके की आवाज आई। कुछ देर बाद खून से लथपथ युवक घायल अवस्था में करीब एनएच पर भागा। जहां पर लोगों ने घायल होने का कारण पूछा। इस बीच घायल युवक ने दम तोड़ दिया।

करीब 15 मिनट बाद उसके अन्य साथ मौके पर भागते हुए आए। उन्होंने कहा कि कोई साहिल को बाहर से उठाकर ले गया है। बाद में मौके पर उन्होंने अपने साथी को मृत पड़ा देखा। पुलिस मौका ए-वारदात पर मौजूद एक युवती एवं तीन युवकों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed