फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gurdaspur College Girl Commit Suicide with Her Lover at Una.

पंजाब के प्रेमी जोड़े ने हिमाचल के होटल में जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

Mon, 26 Jun 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं (ऊना) Updated Mon, 26 Jun 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
 Gurdaspur College Girl Commit Suicide with Her Lover at Una.

पंजाब के प्रेमी जोड़े ने चिंतपूर्णी के एक होटल में जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने होटल के कमरे से जहर का पैकेट और सुसाइड नोट बरामद किया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मृतकों के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


मरने वालों की पहचान मुनीष शर्मा (29) पुत्र सुरेंद्र शर्मा और सोनिया ठाकुर (20) पुत्री रशपाल ठाकुर निवासी गांव कानूवाल जिला गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रेमी जोड़ा शनिवार शाम चार बजे बाइक पर चिंतपूर्णी पहुंचा था। 

विज्ञापन

रजिस्टर में दो पेज का लिखा सुसाइड नोट

 Gurdaspur College Girl Commit Suicide with Her Lover at Una.

रात को रुकने के लिए उन्होंने होटल का कमरा लिया। अगले दिन रविवार सुबह देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मियों को दरवाजा तोड़कर भीतर जाना पड़ा। भीतर युवक और युवती बेड पर मृत पड़े हुए थे। थाना प्रभारी अमरीक सिंह की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने मौके का जायजा लिया। 

होटल के कमरे से जहर का पैकेट, दो मोबाइल और रजिस्टर में दो पेज का लिखा सुसाइड नोट मिला है। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

सॉरी मम्मी, उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई

 Gurdaspur College Girl Commit Suicide with Her Lover at Una.

चिंतपूर्णी स्थित एक होटल के कमरे से प्रेमी जोड़े के शवों के पास से बरामद सुसाइड नोट में लड़की ने अपनी मां से माफी मांगी है। नोट में लड़की सोनिया ठाकुर के हवाले से लिखा गया है, मां मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। 

पर मुझे माफ कर देना, क्योंकि मैं मां बाप की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई। सॉरी मम्मी, मैं आज जो काम कर चली हूं वो दुनिया की नजरों में सही है। मैं मुनीश से बहुत प्यार करती हूं। आई लव यू मॉम, मेरी मौत के लिए कोई दोषी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed