फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   GST scam accused in five days remand in solan himachal

करोड़ों के जीएसटी फर्जीवाड़े के आरोपी पांच दिन की रिमांड पर

Tue, 04 Dec 2018 08:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 04 Dec 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
GST scam accused in  five days remand in solan himachal

सिरमौर के कालाअंब में करोड़ों के जीएसटी फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार दोनों उद्योगपतियों को मंगलवार को कसौली न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की विभागीय रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


दोनों आरोपियों को परवाणू थाना में रखा गया है जहां कर एवं आबकारी विभाग की टीम पूछताछ करेगी। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने हिमाचल में कई डीलरों को बैटरी स्क्रैप के लीड इगॉट्स बेचे।
विज्ञापन


यहां से पूरे उत्तर भारत को बैटरी की सप्लाई होती है। इससे हिमाचल को जीएसटी में करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा। कर एवं आबकारी विभाग के प्रवर्तन कार्यालय दक्षिणी जोन परवाणू की टीम ने सोमवार को दो उद्योगपतियों को जीएसटी फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे डकारा 15 करोड़ रुपये का जीएसटी

GST scam accused in  five days remand in solan himachal

बैटरी बनाने वाले उद्योगपतियों ने टैक्सी चालक, हेल्पर और फैक्टरी कर्मचारी को जाली दस्तावेजों की मदद से मालिक दर्शाकर कागजों में करीब 150 करोड़ रुपये का लेनदेन दिखा दिया। इस पर करीब 15 करोड़ रुपये का जीएसटी बनता है।

विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि यदि दोनों आरोपी पांच करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी के लिए दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें पांच साल तक का कारावास हो सकता है।

कोर्ट में सरकार के वरिष्ठ अधिवक्ता अंकुश दास ने विभाग का पक्ष रखा। डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि विभाग के पास आरोपियों को रखने के लिए जगह नहीं है इसलिए इन्हें परवाणू थाना के सुपुर्द किया गया है। दोनों आरोपियों से विभागीय टीम थाने में ही पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed