{"_id":"0a13f1d5973b9a76b3d88697ecce8147","slug":"goons-attacked-hrtc-bus-driver-in-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में जबरन घुसकर पीट डाला चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में जबरन घुसकर पीट डाला चालक
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी)
Updated Tue, 02 Dec 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर से थल्टूखोड रूट पर गई हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी डिपो की बस के चालक की अज्ञात लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने चालक का पधर अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात चालक लोकपाल पुत्र बिसन दास निवासी गांव राकड़ डाकघर कुन्नू तहसील पधर निगम की बस को लेकर थल्टूखोड़ गया था। उसके साथ परिचालक रतन लाल ड्यूटी पर था।
विज्ञापन
थल्टूखोड़ में बस पहुंचने के बाद चालक और परिचालक रात को भोजन करने के बाद बस में सो गए। रात्रि करीब 11.30 बजे कुछ लोग बस के पास आए। इन लोगों ने अपने दो निजी वाहन बस के पीछे पार्क कर रखे थे।
विज्ञापन
वाहन को मोड़ने के लिए जगह न होने के कारण दो लोग बस के पास आए और बस को स्पॉट से हटाने को कहने लगे। इस दौरान चार अन्य लोग बस के भीतर घुसे और चालक को गाली गलौच कर जबरन ड्राइविंग सीट पर बैठा दिया।
बस को स्पॉट से हटाने के बाद इन लोगों ने चालक के साथ मारपीट की। परिचालक के बीच बचाव कर चालक की जान बचाई।