फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gold worth rupee 28 lakh looted at jewellery shop shimla.

कर्मचारियों की नीयत खराब, उड़ा लिया 28 लाख का सोना

Thu, 11 Feb 2016 08:54 AM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 08:54 AM IST
विज्ञापन
gold worth rupee 28 lakh looted at jewellery shop shimla.

शिमला के माल रोड पर महाशय ज्वेलर के तीन कर्मचारियों को सोना और चांदी चुराने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुरेश, प्रवीण और प्रदीप के तौर पर हुई है। इनमें दो आरोपी सरकाघाट और एक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। कपिल कुमार सूद की शिकायत पर पुलिस ने जब जांच शुरू की तो इनके पास से एक किलो 200 ग्राम सोना और आधा किलो चांदी व दस हजार नगद मिले।

विज्ञापन


बरामद जेवरात की मौजूदा कीमत 28 लाख से अधिक बताई जा रही है। आरोप है कि तीनों कर्मचारियों ने आपसी मिलीभगत से यह सोना कुछ दिनों पहले ही चुराया था। आरोपी रोज थोड़ा थोड़ा सोना चुरा लेते थे जिससे मालिक को उन पर कोई शक न हो।
विज्ञापन


इनमें से एक कर्मचारी ज्वेलर का मैनेजर है जिस पर दुकान की जिम्मेदारी सौंप रखी है। शिकायत मिलने के बाद थाना सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मामले की तफ्तीश लक्कड़ बाजार चौकी प्रभारी ने की। शुरूआती जांच में तीनों आरोपियों के घरों में दबिश दी गई। चोरी का सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान से सोना चुराने का आरोप, मैनेजर भी हिरासत में

gold worth rupee 28 lakh looted at jewellery shop shimla.

इतना सोना बरामद होने के बाद ज्वेलर शॉप के मालिक ने अंदेशा जताया है कि आरोपी कई वर्षों से इस तरह का काम करते होंगे उन्होंने पुलिस ने इस मामले के तह तक जाने का आग्रह किया है। बताया जा रहा है कि मालिक के यह विश्वासपात्र कर्मचारी थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह संदेह के दायरे में आ गए थे। पुलिस को दी शिकायत में कपिल कुमार सूद ने कहा कि उसके मैनेजर सुरेश कुमार ने कहा कि उसने 90 ग्राम जेवर प्रदीप कुमार को पिघलाने के लिए दिए हैं।

लेकिन जब कपिल सूद ने रिकार्ड देखा तो उसमें इन जेवरों का कहीं कोई जिक्र ही नहीं था। इसके बारे में सुरेश कुमार से पूछा गया तो वह टालमटोल करने लगा। शक होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई तब जाकर इस पूरे रेक्ट का पर्दाफाश हुआ। इन आरोपियों के साथ और कौन लोग शामिल हैं इस दिशा में भी पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस कर रही छानबीन

gold worth rupee 28 lakh looted at jewellery shop shimla.

एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि महाशय ज्वैलर के तीन कर्मचारियों को एक किलो 200 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले ही इन कर्मचारियों ने चुराया था। इस संदर्भ में थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।

पहले दोस्त बनाया फिर 30 हजार का चूना लगाया- फेसबुक पर एक युवक को एक अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट मंजूर करना महंगा साबित हुआ। युवक पंथाघाटी का रहने वाला है। उसका कहना है कि जनवरी महीने में उसे आरोपी की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। इसके बाद वह बात करने लगे।

इसी दौरान आरोपी ने उससे कहा कि वह शापिंग मॉल में काम करता है उसने उसके लिए 10 हजार का सामान खरीदा है जिसे वह उसके पास भेज रहा है। सामान के साथ उसकी मदद के लिए 45 हजार पाउंड भी भेज रहा है। 23 जनवरी को उसके मोबाइल पर कॉल आया कि आपका सामान दिल्ली पहुंच गया है।

इसे लेने के लिए 30 हजार एक बैंक खाते में जमा करवा दो। युवक ने पैसे जमा करवा दिए उसके बाद उसे फिर कॉल आया कि अब 85 हजार जमा करवा दो। तब उसे शक हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। शिकायत के आधार पर थाना छोटा शिमला में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed