पहले लगाया दुराचार का आरोप फिर खाया प्रेमी के घर जाकर जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला मंडी के जोगिंद्रनगर क्षेत्र में एक युवती ने प्रेमी के घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवती ने शादी से इनकार करने पर प्रेमी के खिलाफ दो माह पहले रेप का केस दर्ज करवाया है। युवती ने गत रविवार को उसके घर में पहुंचकर प्रेमी से बात करने की जिद्द की।
लेकिन, परिजनों ने युवक के घर से बाहर होने की बात कही। जिस पर युवती ने युवक के परिजनों के सामने ही उनके आंगन में जहर गटक लिया। आरोपी युवक सेना में कार्यरत बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार द्राहल गांव की एक युवती हार गुणैन पंचायत के एक गांव में अपने प्रेमी से मिलने पहुंची।
युवती ने प्रेमी के बारे में उसके परिजनों से जानकारी मांगी। जिस परिजनों ने उसके घर से बाहर होने की बात कही। जिस पर युवती भड़क गई। युवती ने पर्स खोलकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इतने में आसपड़ोस के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने युवती को जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया।
दो माह पहले लगाया था बलात्कार करने का आरोप
जहां पर उपचार के बाद युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है। युवती को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार युवती ने दो माह पहले प्रेमी पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। युवती क्षेत्र की एक अकादमी में कोचिंग देती है। युवक भी इसी अकादमी में कोचिंग लेने के बाद सेना में भर्ती हुआ था। इसी दौरान उनका प्रेम-प्रसंग हो गया।
रेप मामले में आरोपी युवक अग्रिम जमानत पर बाहर है। जोगिंद्रनगर थाना में तैनात एसआई कुलदीप मामले की छानबीन कर रहे हैं। एसएचओ थाना जोगिंद्रनगर संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि युवती की हालत अब स्थिर है। अस्पताल में उपचार के बाद युवती को घर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।