फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   girl registered rape case againest a boy at hamirpur.

शर्मनाक! शादी का ड्रामा कर युवती से किया रेप

Tue, 20 Jan 2015 10:18 AM IST
Updated Tue, 20 Jan 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
girl registered rape case againest a boy at hamirpur.

शातिर युवक ने युवती को पहले तो शादी के बाद के हसीन सपने दिखाए। फिर मंदिर में शादी का नाटक रचाया। इसके बाद यह युवती को अपने घर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मगर एक दिन बाद ही यह युवती को अकेला छोड़कर गायब हो गया।

विज्ञापन


मामला हिमाचल के जिला हमीरपुर के सुजानपुर का है। यहां पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुराचार किया है। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर भादसं की धारा 363, 366ए और 376 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


युवती ने अपनी लिखित शिकायत में आरोपी परे शादी का नाटक करने, और रेप करने के आरोप लगाए हैं।

ऐसे रचा नाटक

girl registered rape case againest a boy at hamirpur.

युवती के अनुसार 17 जनवरी को भोटा के साथ लगते झिरालड़ी क्षेत्र के अनूप कुमार(22) पुत्र परमानंद निवासी छेक ने उसे फोन करके भोटा बुलाया। इसके चलते वह अनूप से मिलने भोटा चली गई।

यहां से अनूप उसे संतोषी माता मंदिर लदरौर ले गया। शादी के सपने दिखाने के बाद यहां उन दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद अनूप उसे अपने गांव छेक ले गया। अनूप ने रात को अपने घर छेक में युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

18 जनवरी को दिन में करीब 1 बजे दोनों हमीरपुर आए। इस दौरान युवक युवती को बस स्टेंड में अकेला छोड़कर भाग गया। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे बहला फुसलाकर शादी की है और जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं।

युवक तक पहुंची पुलिस

girl registered rape case againest a boy at hamirpur.

युवती के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। आखिरकार आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

फिलहाल इससे पूछताछ की जा रही है। युवती के सामने भी इसके बयान लिए जा रहे हैं। युवक अभी खुद को बेकसूर बता रहा है। उधर, पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

मारपीट से रोका तो पीट डाली महिला

girl registered rape case againest a boy at hamirpur.

वहीं, बड़सर के समताना गांव में युवक की पिटाई करने का मामला सामने आया है। युवक को काफी चोटें आई हैं तथा उसे बड़सर अस्पताल में भर्ती किया गया है। समताना गांव की शुकंतला देवी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार रात आठ बजे दो युवकों ने विकास कुमार निवासी डडोल को पीटना शुरू कर दिया।

दोनों युवकों की पहचान जिला बिलासपुर से सोनू कुमार तथा नीटू कुमार के रूप में हुई है। मारपीट में विकास कुमार को चोटें आई हैं। उसे 108 एंबुलेंस से बड़सर अस्पताल में पहुंचाया। शिकायत के अनुसार दोनों आरोपी युवक अपने साथ विकास कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी डडोल को भी लेकर आए, जिसे काफी पीटा हुआ था।

इसके बाद उसे इनके मकान के कमरे में ले गए और वहां भी मारपीट करने लगे। जब वह और एक अन्य औरत उसे छुड़ाने लगे तो दोनों लड़कों ने इनके साथ भी कमरे में मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी अजय बौद्ध ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed