{"_id":"03ae944d66bb6c8ed43b8c3347689c0b","slug":"girl-raped-at-ponta-sahib-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से रेप, दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से रेप, दी जान से मारने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुर (सिरमौर)
Updated Wed, 25 Mar 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
पांवटा की युवती से दुराचार कर एक आरोपी फरार हो गया। आरोपी ने युवती को जुबान बंद रखने के लिए धमकाया और जान से मारने की धमकी दे डाली। मामला दो मार्च का है। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रीतम सिंह देवड़ा गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
यह गांव की एक लड़की को अपने मोटर साइकिल पर बहला-फुसलाकर अपने साथ यमुना नदी के घाट पर ले गया। जहां उसने पीड़िता के साथ यमुना किनारे दुराचार किया। इतना ही नहीं आरोपी ने लड़की को जुबान बंद रखने को कहा एवं धमकी दी कि किसी को भी इस बारे में बताया तो उसे जान से मार देगा।
विज्ञापन
आरोपी मौके पर लड़की को छोड़कर खुद भाग निकाला। बाद में युवती ने ये बात अपने परिजनों को बता दी। बाद में परिजन पुलिस के पास पहुंच और केस दर्ज करवाया। पांवटा के डीएसपी योगेश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए कहा कि नाजमद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन