22 साल की युवती की हत्या, कपड़ा लपेटकर जंगल में फेंका शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सिरमौर में एक युवती की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने हत्या के बाद इसका शव कपड़े में लपेट दिया और फिर जंगल में सुनसान इलाके में फेंक दिया। पुलिस ने थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर के साथ लगती पहाड़ी के सुनसान क्षेत्र में युवती का शव बरामद किया गया है।
युवती के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि युवती का मर्डर कर उसे जंगल के समीप ठिकाने लगाया गया है। हत्या से पूर्व युवती के साथ दुराचार हुआ है या नहीं पुलिस इसकी जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुर स्थित बाला सुंदरी मंदिर के समीप पहाड़ी पर स्थित ललिता मंदिर के नजदीक सुनसान क्षेत्र में करीब 22-23 वर्षीय युवती का शव कपड़ों से बांध कर फेंका गया था।
स्थानीय लोगों ने देखा शव
इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवान एवं एएसपी विनोद धीमान पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लिया। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एसएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस पहले युवती की शिनाख्त करवाना चाहती है।
फिलहाल आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि उसका शारीरिक शोषण हुआ है या नहीं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव को नाहन अस्पताल के डेड हाउस में रखा गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन अलग अलग टीमों का गठन कर दिया गया है।
जो इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही हैं। महिला के मुंह पर चोट के निशान हैं। उन्होंने बताया कि कालाअंब थाना क्षेत्र के तहत एक दो दिन के भीतर किसी युवती के गुम होने की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। फिर भी पुलिस अपने स्तर पर जांच में जुटी है।