फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Girl murdered after rape at ponta.

बस छूटने पर युवती ने ली थी लिफ्ट, रेप के बाद खौफनाक मौत

Thu, 09 Jun 2016 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब(सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब(सिरमौर) Updated Thu, 09 Jun 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
Girl murdered after rape at ponta.
हिमाचल के पांवटा में धारटीधार के बाईला जंगल क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने दूसरे ही दिन सुलझा ली है। - फोटो : Demo pic

हिमाचल के पांवटा में धारटीधार के बाईला जंगल क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने दूसरे ही दिन सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस की गिरफ्त में आते ही तोते की तरह तमाम राज उगल दिए और गुनाह कबूल कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी ने पहले लड़की को लिफ्ट दी। उसके बाद जंगल के समीप सुनसान स्थल पर दुराचार किया। रेप केस में फंसने के भय के बाद में उसकी निर्ममता से हत्या कर दी गई। हत्या के दूसरे दिन उसका शव ठिकाने लगाया गया।
विज्ञापन


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। शव का पोस्टमार्टम भी आईजीएमसी में करवाया गया। गिरिपार के सतौन क्षेत्र की 24 वर्षीय युवती पांवटा में एक कंपनी के उत्पाद बेचती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस छूटने पर बाइक वाले से ली थी लिफ्ट

Girl murdered after rape at ponta.
बाइला के समीप जंगल में सुनसान स्थल पर उसने लड़की से दुराचार किया। - फोटो : demo pic

31 मई को वह धारटीधार क्षेत्र में गई। पुलिस के अनुसार हत्या आरोपी विपिन ठाकुर(24) पुत्र तेजबीर ठाकुर निवासी कांसर किसी इकाई में सुरक्षा कर्मी कार्यरत है। वह 31 मई को सुबह युवक लड़की को मिला था।

उसने अपने दोपहिया वाहन से एक स्थान पर लड़की को प्रोडक्ट बेचने भी छोड़ दिया। जांच के दौरान परत उखड़ने लगी है। लड़की की कॉल डिटेल में अंतिम बार आरोपी युवक से ही बात हुई है। कहा जा रहा है कि उसी दिन देर शाम को लड़की की अंतिम बस छूट गई थी।

लड़के ने लिफ्ट देकर छोड़ने की बात कही। बाइला के समीप जंगल में सुनसान स्थल पर उसने लड़की से दुराचार किया। कहा जा रहा है कि लड़की के भारी विरोध व पुलिस में शिकायत करने की बात पर झड़प हो गई। आरोपी ने कबूल किया है कि वह नशे में था।

गला दबाने के बाद पत्‍थरों से उतारा मौत के घाट

Girl murdered after rape at ponta.
लड़की के मोबाइल की लोकेशन पुलिस के लिए हथियार बनी। - फोटो : Demo pic

झड़प के बाद लड़की को धक्का मार दिया। गला दबाया व छाती पर पांव रख कर पत्थरों से वार किए। फिर रात को शव को वहीं पड़ा छोड़ भाग गया। अगले दिन 1 जून तड़के ही मौके पर जाकर शव को पत्थरों, पेड़ की टहनियों व पत्तियों से दबा दिया।

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने बताया कि विपिन ठाकुर(24) पुत्र तेजवीर निवासी कांसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में हत्या का गुनाह कबूल कर लिया है। मामले की गंभीरता से तफ्तीश की जा रही है। यदि कोई और भी हत्याकांड में शामिल हुआ, शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।  

मोबाइल लोकेशन बना पुलिस का हथियार
लड़की के मोबाइल की लोकेशन पुलिस के लिए हथियार बनी। लड़की का मोबाइल 31 मई से ही स्विच ऑफ था। मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई गई। अंतिम लोकेशन बाइला क्षेत्र में मिली। संदेह के आधार पर पूछताछ में कुछ लोगों ने बताया कि अंतिम बार आरोपी युवक के साथ देखी गई थी। इसलिए आरोपी युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया। उससे अगले दिन लड़की का शव परिजनों व पुलिस ने खोज निकाला। 

अभी तक नहीं मिले युवती के वस्त्र

Girl murdered after rape at ponta.
अभी तक मौके के आसपास से लड़की के वस्त्र बरामद नहीं हो सके हैं। - फोटो : Demo pic

बाइला के जंगल में लड़की का अर्ध नग्न हालत में शव मिला जो पत्थरों के नीचे दबाया गया था। लड़की के शरीर पर केवल एक शर्ट थी। पत्थर मार कर चेहरा बुरी तरह बिगाड़ दिया था। अभी तक मौके के आसपास से लड़की के वस्त्र बरामद नहीं हो सके हैं।

हत्याकांड की गहनता से जांच होना जरूरी : ग्रामीण
गिरिपार के सतौन क्षेत्रवासियों राजेंद्र शर्मा, रामचंद्र शर्मा, सतीश कुमार व सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि हत्याकांड में एक से अधिक आरोपी हो सकते हैं। केवल एक आरोपी के हत्या को अंजाम देने व दफनाना संभव नहीं हो सकता। इसमें राजनैतिक दबाव बनाया जा रहा है।

इसलिए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष होकर जांच की आग्रह किया है जिससे हर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। सतौन में शाम को इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों महिला और युवक मंडलों ने विरोध स्वरूप कैंडल मार्च निकाला और युवती की हत्या के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की सरकार से मांग की। लोगों ने इस मामले की तुलना दिल्ली के निर्भय कांड से की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed