फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   girl commit suicide at hamirpur.

परीक्षा से पहले 12वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 17 Mar 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर(हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर(हमीरपुर) Updated Thu, 17 Mar 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
girl commit suicide at hamirpur.
परीक्षा देने से पहले ही छात्रा ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।

हिमाचल के हमीरपुर में सुजानपुर उपमंडल के तहत बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। छात्रा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटलांदर में पढ़ती थी। उक्त छात्रा की पहचान बबीता उम्र 17 वर्ष के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। स्कूल अध्यापकों का कहना है कि छात्रा पढ़ाई में शुरू से अव्वल थी। वह दस जमा दो कक्षा में कॉमर्स संकाय की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा के पिता की करीब छह माह पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


छात्रा अपने दो बड़े भाइयों और मां के साथ रह रही थी। आजकल बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं चली हुई है। बुधवार को कॉमर्स संकाय की अकाउंट विषय की परीक्षा थी, लेकिन परीक्षा देने से पहले ही छात्रा ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जानकारी के मुताबिक छात्रा के परिजन मवेशियों के लिए चारा लाने गए हुए थे। घटना के समय छात्रा घर पर अकेली थी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। उधर, थाना सुजानपुर के प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed