फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Girl accuses man of rape, blackmail with MMS clip

अश्लील एमएमएस बनाकर तीन साल तक रेप

Sat, 05 Jul 2014 08:16 AM IST
Updated Sat, 05 Jul 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
Girl accuses man of rape, blackmail with MMS clip

हिमाचल के जिला मंडी के सरकाघाट उपमंडल में एक व्यक्ति एमएमएस बनाकर तीन साल तक छात्रा से रेप करता रहा। छात्रा ने बताया कि आरोपी मुकेश कुमार उसे ब्लैकमेल करके पिछले तीन साल से शोषण करता आ रहा है।

विज्ञापन


20 वर्षीय छात्रा ने भावुक होते हुए बताया कि जब वह स्कूल में पढ़ती थी तो उसी समय से मुकेश कुमार पुत्र अजीत कुमार निवासी नबरोट (ढलवान सरकाघाट) उसे तंग करने लगा।
विज्ञापन


वह उसे धमकाता था। शातिर ने उसका एमएमएस बना लिया था। वह उसे धमकी देता था कि अगर संबंध नहीं बनाए तो तेरा एमएमएस चलवा दूंगा। अब छात्रा ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुखरी की नोक पर भी कई बार किया रेप

Girl accuses man of rape, blackmail with MMS clip

यह सिलसिला स्कूल के बाद कॉलेज आने पर भी जारी रहा। आरोप है कि उसने खुखरी से डरा-धमका कर कई बार दुराचार किया। इस बीच आरोपी ने उसका अश्लील एमएमएस भी तैयार कर लिया।

बाद में आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा कि यदि उसकी बात नहीं मानी तो वह एमएमएस को इंटरनेट में डाल देगा। छात्रा का कहना है कि आरोपी उसके माता-पिता को भी जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी की हरकतों से तंग आकर छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया। जबकि आरोपी की पत्नी को भी उसकी यह बात बताई, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आया।

शादी का झांसा देता रहा

Girl accuses man of rape, blackmail with MMS clip

छात्रा ने बताया कि आरोपी बार-बार कहता था कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे देगा और उसके साथ शादी कर लेगा। गत दिनों तंग आकर छात्रा ने पुलिस चौकी बलद्वाड़ा में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। तीन जुलाई को शिकायत सरकाघाट थाना भेजी गई।

शिकायत के अनुसार शोषण की जगह मंडी सदर थाने के तहत आती है, ऐसे में सदर थाना मंडी ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़त लड़की के कोर्ट में भी बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया है। जबकि आरोपी का मेडिकल करवाया जा रहा है। एसपी मोहित चावला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस गहनता से मामले की छानबीन कर रही है।

घर पर अकेली थी बहु, कर दिया रेप

Girl accuses man of rape, blackmail with MMS clip

जिला चंबा की ग्राम पंचायत नड्डल में ससुर ने अपनी बहु की अस्मत लूट ली है। शातिर फरार हो गया है। पुलिस थाना खैरी में 24 वर्षीय विवाहित युवती ने रेप की शिकायत दर्ज करवाई है। गांव साहला की युवती की शिकायत पर पुलिस ने चेत राम पुत्र बरफी राम के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी रिश्ते में युवती का दादा ससुर लगता है। युवती ने बताया कि वीरवार देर शाम को उसे घर में अकेला पाकर ससुर उससे अश्लील हरकते करने लगा और उसके साथ दुराचार किया। शुक्रवार शाम तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था। खैरी थाना की पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। डीएसपी हैडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed