फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gangrape with School girl at Mandi.

अकेली घर जा रही 12वीं की छात्रा को किडनैप कर तीन युवकों ने किया गैंगरेप

Wed, 23 Aug 2017 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर(मंडी) Updated Wed, 23 Aug 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with School girl at Mandi.

अपनी सहेली के घर से वापसी के आने के लिए बस के इंतजार में खड़ी 12वीं की छात्रा को जबरन कार में खींचकर अगवा कर लिया गया। एक अज्ञात स्थान पर कमरे में उसे बंदी बनाया गया और एक एक तीन शातिरों ने अपनी हवस का शिकार बनाया।

विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद छात्रा को उसी के गांव में छोड़कर सभी रफूचक्कर हो गए। युवती किसी तरह से अपने घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी। मामला हिमाचल के मंडी जिले का है।
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार और गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए गए ब्यान में पीड़िता ने कहा कि वह अपनी सहेली के घर रविवार को गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से वापिस आने के लिए वह बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान पीछे से काले रंग की एक गाड़ी आकर रूकी और उसमें बैठे युवकों ने जबरन गाड़ी के अंदर धकेल दिया। जिसके बाद गाड़ी में सवार युवक उसे किसी के घर ले गए।

बंद कमरे में किया गैंगरेप, गांव में छोड़कर भागे

Gangrape with School girl at Mandi.

वहां एक कमरे में बंद कर दिया और बारी बारी उसके साथ रेप किया। हवस मिटाने के बाद युवक लड़की को उसके गांव में छोड़कर फरार हो गए। लड़की की उम्र करीब 15 साल बताई जा रही है और एक स्कूल में जमा दो की छात्रा है।

पुलिस के मुताबिक लड़की में घर पहुंचने पर सारी आपबीती अपने परिजनों को सुनाई तब परिजन उसे धर्मपुर थाना में लाए और वहां पर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए पोस्को एक्ट के तहत धारा 376, 363 और 120 ई के तहत मामला दर्ज कर लिया हुआ है।

थाना प्रभारी धर्मपुर जय लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि थाने में मामला दर्ज हुआ है और आरोपी अभी तक फरार है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है शीघ्र ही सभी आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed