घर में घुसकर महिला से गैंगरेप, नाबालिग से भी दुराचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति की गैर मौजूदगी में दो लोगों ने घर में घुसकर एक महिला से गैंगरेप कर दिया। मामला नाहन का है। यहां थाना क्षेत्र सराहां की एक पंचायत में 47 वर्षीय महिला को घर में अकेला पाकर गांव के दो लोगों ने गैंगरेप कर दिया।
पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 452 व 376डी के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी को टीम भेज दी है। थाना प्रभारी सराहां दूलो राम ने बताया कि महिला ने बताया कि 19 मई की रात को उसके पति शादी समारोह में गए थे।
वह घर पर अकेली थी। गांव के ही चमेल सिंह और रण सिंह ने उसे घर में अकेला पाकर जबरदस्ती की। वीरवार को सराहां थाने में महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। इनकी तलाश की जा रही है।
नूरपुर में नाबालिग से दुराचार
वहीं, कांगड़ा के नूरपुर उपमंडल के एक गांव में युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देने के बाद रात को कार में बिठाकर खेतों में दुराचार कर दिया।मारपीट के बाद वह उसे खेतों में फेंक गया।
पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाकर उसके बयान पर खटियाड़ गांव के युवक के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी इस नाबालिग को जिस गाड़ी में ले जा रहा था वह गाड़ी एक अन्य युवक चला रहा था।
डीएसपी कुलदीप कुमार ने मामले की पुष्टि की है। रेप की इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।