चार युवकों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, वीडियो वायरल होने पर खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग युवती के साथ चार युवकों ने गैंगरेप कर डाला। मामले का पता तब चला जब इसका वीडियो वायरल हुआ। यह शर्मनाक मामला हिमाचल के ऊना में सामने आया है। यहां उपमंडल बंगाणा में नाबालिग युवती से गैंगरेप कर उसका अश्लील एमएमएस बनाया गया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर चारों आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा है। पुलिस के अनुसार गांव की इस नाबालिग युवती ने चार युवकों पर सामूहिक दुराचार का आरोप लगाया है।
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक घटना सितंबर 2015 की है। पीड़िता ने बताया कि कुछ महीने पहले उसे एक लड़का बहला फुसलाकर एक पशु अस्पताल के कमरे में ले गया, जहां पर पहले से ही एक सरकारी कर्मचारी सहित तीन और युवक मौजूद थे, जहां चारों ने उसके साथ दुराचार किया।
एक युवक ने बनाया वीडियो, वायरल होने पर पकड़े आरोपी
गैंगरेप के दौरान एक युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इन लोगों ने युवती को धमकाया कि यदि इसके बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे। इसके उपरांत युवकों ने युवती को बंगाणा में छोड़ दिया। जहां से युवती अपने घर पहुंच गई।
लेकिन डर के मारे घटना के संदर्भ में किसी को नहीं बताया। कुछ दिन पहले अश्लील वीडियो वायरल होने पर पीड़ित युवती ने अपने परिजनों के समक्ष घटनाक्रम का खुलासा किया। परिजनों ने वीरवार को मामले की शिकायत बंगाणा थाना में दर्ज करवाई।
पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए चारों आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि युवती का मेडिकल करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवकों के खिलाफ 376जी, पॉक्सो एक्ट 6 व 14 तथा आईटी एक्ट 67 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।