फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gangrape with a lady at dalhousie, chamba.

नौकरी का झांसा देकर बुलाया, फिर किया गैंगरेप

Sat, 26 Mar 2016 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा) Updated Sat, 26 Mar 2016 02:37 PM IST
विज्ञापन
gangrape with a lady at dalhousie, chamba.
पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य अभी तक फरार हैं।

होली पर हिमाचल की पर्यटन नगरी डलहौजी में एक महिला से विश्राम गृह में सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। महिला ने तीन लोगों पर दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य अभी तक फरार हैं।

विज्ञापन


जिनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि संजीव कुमार निवासी बलेरा ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने डलहौजी बुलाया था। इसके बाद आरोपी उसे दिन भर यहां-वहां घूमाता रहा और शाम होने पर उससे डलहौजी में ही रुकने का दबाव बनाने लगा। संजीव ने महिला को झांसा दिया कि वह उसे अगले दिन डलहौजी में ही नौकरी दिलवा देगा।

विज्ञापन

रेस्ट हाउस में दोस्तों के साथ मिलकर किया रेप

gangrape with a lady at dalhousie, chamba.
जो आरोपी फरार हैं उनके ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। - फोटो : DEMO Pic

इस पर महिला विश्रामगृह में रुकने के लिए राजी हो गई। रात को संजीव कुमार ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसे डराया धमकाया गया। किसी तरह महिला ने इस दरिंदगी की सूचना पुलिस को दी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि फरार आरोपियों को शीघ्र ही पकड़ कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि महिला का मेडिकल करवा लिया गया है और पुलिस उसके आधार पर आगामी कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी से भी पूछताछ जारी है। जो आरोपी फरार हैं उनके ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed