फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   3 man gangrape with 13 years old girl at nalagarh, himachal.

बंधक बनाकर 13 साल की नाबालिग से पांच युवकों ने किया गैंगरेप

Sun, 03 Apr 2016 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Updated Sun, 03 Apr 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
3 man gangrape with 13 years old girl at nalagarh, himachal.
13 साल की मासूम के साथ पांच युवकों ने दरिंदगी कर डाली। चार दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ बारी बारी दुराचार किया।

13 साल की मासूम के साथ पांच युवकों ने दरिंदगी कर डाली। चार दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ बारी बारी दुराचार किया। गैंगरेप का ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के नालागढ़ में सामने आया है। पुलिस के अनुसार यहां एक नाबालिग को युवती को चार दिन तक बंदी बना कर उसके साथ गैंगरेप किया गया।

विज्ञापन


पीड़ित बच्ची एक सरकारी स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा है। फिलहाल पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार लिया है, जबकि दो फरार हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची की मां नालागढ़ में एक किराए के मकान में रहती है।
विज्ञापन


24 मार्च को अपने पति के साथ अपने बेटे व बेटी को छोड़ने के लिए सहारनपुर (यूपी) गई। उसने अपने 13 वर्षीय बेटी और एक 9 वर्षीय बेटे को अपनी भाभी के पास छोड़ दिया। वह 26 को ही सहारनपुर से वापस चल पड़ी। रात को अंबाला से उन्हें नालागढ़ के लिए बस नहीं मिली, जिसके चलते वह दूसरे दिन 27 मार्च को नालागढ़ पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक पर ले गए जंगल, फिर किया रेप

3 man gangrape with 13 years old girl at nalagarh, himachal.
इन सभी युवकों ने बारी बारी चार दिन तक उसके साथ दुराचार किया। - फोटो : DEMO Pic

नालागढ़ आने पर उन्हें क्वार्टर में लड़की नहीं मिली। उन्होंने अपने स्तर पर इसकी तलाश शुरू की। इस बीच वह 28 मार्च को नालागढ़ थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने आए तो उन्हें किसी व्यक्ति ने फोन पर बताया कि उनकी बेटी घर आ गई है।

सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे। उसकी बेटी घबराई हुई थी। जब उससे पूछा तो बेटी ने बताया कि 24 को वह अपने क्वार्टर आ रही तो गोपाल नाम के लड़के ने उसका हाथ पकड़ा और उसे कहने लगा कि वह उसे बहुत अच्छी लगती है। यह कह कर वह चला गया।

20 मिनट के बाद दोबारा बाइक पर सवार हो कर गोपाल गोलू व लक्की के साथ आया। गोपाल वहीं पर उतर गया और गोलू व लक्की उसे बाइक पर बैठा कर जंगल की ओर ले गए। जंगल में दीपक व राजू भी थे। इन सभी युवकों ने बारी बारी चार दिन तक उसके साथ दुराचार किया।

जंगल में रखी नाबालिग, बाइक पर लाते थे खाना

3 man gangrape with 13 years old girl at nalagarh, himachal.
पुलिस को दिए बयान में नाबालिग का कहना है कि जंगल में ही बाइक पर खाने पीने का सामान लेकर आते थे।

पुलिस को दिए बयान में नाबालिग का कहना है कि जंगल में ही बाइक पर खाने पीने का सामान लेकर आते थे। उसे कई दिन तक वहां जबरदस्ती रखा गया। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि नाबालिग बच्ची के बयान पर पुलिस ने धारा 376 (2) (1), 376 (डी), 343 व 6 पीओसीएसओ के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने गोपाल, लक्की व गोलू को दबोच लिया है। जबकि दीपक व राजू अभी फरार है। जल्द ही फरार आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed