{"_id":"5cbb0cc1bdec22145274c2dc","slug":"gangrape-in-rohru-shimla-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सामुहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला से सामुहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार एक फरार
Sat, 20 Apr 2019 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 20 Apr 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला जिले की महासू पंचायत के अंतर्गत चकरोत गांव में एक नेपाली मूल की महिला के साथ घर में घुसकर सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि एक अभी भी फरार है।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह और उसका पति चकरोत गांव के एक बागवान के पास मजदूरी करते हैं। तथा उसके बागीचे में बने छारे में रहते हैं। देर रात उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। वह ढारे में अकेली थी।
विज्ञापन
इसी बीच रात को करीब दस बजे दो व्यक्ति वहां जबरन आ घुसे तथा उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि दोनों व्यक्तियों ने उसे धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे।
विज्ञापन
महिला ने तुरंत इसकी सूचना अपने पति को दी। इसके बाद महिला ने पुलिस थाना कोटखाई आकर आप बीती सुनाई। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी की पहचान कल्याण (37) निवासी शिलाई (सिरमौर) के रुप में हुई है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य व्यक्ति अभी भी फरार है। जिसके नाम का अभी पुलिस ने खुलासा नहीं किया है।
डीएसपी ठियोग कुलविंद्र ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी की पुलिस को तलाश है। शीघ्र ही उसे भी पकड़ा जाएगा।