फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gangrape in paonta sirmour Himachal

क्रूरता की हदें पार: गैंगरेप के बाद हाईवे किनारे फेंकी विवाहिता

Sun, 30 Aug 2015 08:41 PM IST
Updated Sun, 30 Aug 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
gangrape in paonta sirmour Himachal

युवकों ने विवाहिता को नशे की दवा खिला दी। इसके बाद किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। दरिदें एक सप्ताह तक उसके साथ गैंगरेप करते रहे। महिला की हालत गंभीर है। मामला हिमाचल के सिरमौर जिले का है। सिरमौर जिले के पांवटा क्षेत्र की एक युवती का तीन वर्ष पहले हरियाणा में विवाह हुआ था।

विज्ञापन


बीते रविवार को दो रिश्तेदार पांवटा पहुंचे और कोर्ट में किसी मामले में महिला (21) के बयान दर्ज करवाने के बहाने साथ ले गए। रास्ते में महिला की तबियत खराब हुई युवकों ने नशे की दवा खिला दी। इसके बाद किसी अज्ञात स्थान पर ले गए।
विज्ञापन

एक सप्ताह तक किया गैंगरेप, सड़क किनारे फेंका

gangrape in paonta sirmour Himachal

दरिंदे एक सप्ताह तक उसके साथ गैंगरेप करते रहे। हालत बिगडने पर शनिवार देर रात को पांवटा-नाहन हाइवे पर धौलाकुआं क्षेत्र में सड़क के किनारे उसे फेंककर चले गए। स्थानीय पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवा लिया है। इस मामले की तफ्तीश हरियाणा पुलिस टीम करेगी।

मिली जानकारी अनुसार पांवटा क्षेत्र की युवती की हरियाणा में शादी हुई है। विगत रविवार को महिला (21) यमुनानगर ससुराल में सास व ससुर के साथ थी। दो नजदीकी रिश्तेदार ससुराली उसके घर पहुंचे और किसी विवाद में आपसी समझौते में हस्ताक्षर के लिए साथ ले जाने की बात कही। सास-ससुर ने महिला को रिश्तेदार के साथ भेज दिया।

होश में आने पर फिर बेहोश कर देते

gangrape in paonta sirmour Himachal

महिला ने पांवटा पुलिस को दिए बयान में कहा कि रास्ते में तबियत खराब होने लगी। युवकों ने गोलियां खिलाई, इसके बाद वह बेहोश हो गई। बीच में हल्का होश आया तो किसी अज्ञात कमरे में खुद को पाया। दोनों रिश्तेदार युवकों व अन्यों ने मिलकर कई बार उसके साथ रेप किया।

होश में आने पर आरोपी महिला को फिर बेहोश कर देते। वह एक सप्ताह तक हवस का शिकार बनाते रहे। महिला ने दो रिश्तेदार आरोपियों को एवं 3 अन्य को सामने आने पर पहचाने की बात पुलिस के समक्ष कही। शनिवार देर शाम को एक वाहन में हरियाणा-हिमाचल सड़क से धौलाकुआं क्षेत्र के समीप फेंक दिया।

विज्ञापन

पूरे शरीर पर जगह-जगह नोचने के निशान

gangrape in paonta sirmour Himachal

कुछ लोगों ने महिला को बेहोशी की हालत में सड़क के समीप पाया। इसकी सूचना 108 व पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला को मेडिकल करवाया। होश में आने पर बयान दर्ज कर लिए गए है। जिसमें सदमें में रही महिला ने सारी आप बीती बताई। पीडि़ता के शरीर में जगह-जगह निशान हैं।

एसएचओ पांवाटा लायक राम सिसौदिया ने कहा कि माजरा पुलिस चौकी प्रभारी देवी सिंह की टीम ने इस मामले में महिला का मेडिकल व बयान दर्ज कर लिए हैं। महिला के ससुराल हरियाणा से पति व सास को भी बुलाया गया। हरियाणा की यमुनानगर पुलिस को सूचित कर दिया है।

डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि कर कहा कि हरियाणा पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पड़ोसी राज्य के क्षेत्र में क्राईम हुआ है। इसलिए, यमुनानगर की पुलिस टीम गैंगरेप मामले की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed