फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gangrape case in kullu himachal pradesh

युवती से गैंगरेप, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 25 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खराहल (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, खराहल (कुल्लू) Updated Tue, 25 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Gangrape case in kullu himachal pradesh

देवभूमि कुल्लू एक बार फिर से शर्मसार हो गई है। जिला की खराहल घाटी के कराडसू स्थित पधरू गांव में एक युवती से साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला थाना कुल्लू में आईपीसी की धारा 376डी के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को हुई वारदात में कराडसू पंचायत के पधरू गांव की स्थानीय महिला की मिलीभगत से गांव की एक युवती के साथ गैंगरेप हुआ। इसके बारे में जब गांव के लोगों को भनक लगी तो ग्रामीणों ने महिला की पिटाई की। जिससे उससे चोटें आ गईं। बंजार के छापे राम तथा बेली राम गांव की रहने वाली मैना देवी के घर आए थे और महिला ने गांव की ही युवती को अपने घर बुलाया।

विज्ञापन

तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे आरोपी

Gangrape case in kullu himachal pradesh

यहां युवती ने पुलिस को दिए बयान में उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवा दिया है। मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार होने संबंधी पता चलेगा। वहीं, पुलिस ने आरोपी महिला का भी मेडिकल करवाया है। 

एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि युवती से हुए गैंग रेप मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।

लापता दो लड़कियों में से एक के साथ दुराचार

Gangrape case in kullu himachal pradesh

पालमपुर (कांगड़ा)। फरेढ़ से लापता हुई दो नाबालिग लड़कियों के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मामले में एक लड़की से दुराचार होने बात सामने आई है। पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दो युवकों को मुचलके पर छोड़ा है। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को पकड़ा था। अब एक को दुराचार और दूसरे को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार एक अक्तूबर को फरेढ़ गांव से दो नाबालिग लड़कियां घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। पुलिस ने शिकायत मिलने पर लड़कियों को करीब पंद्रह दिन बाद बद्दी में तलाश कर लिया था। शुरूआत में लड़कियों ने घर से भागने का कारण नौकरी करना बताया था। 

जब पुलिस की पूछताछ शुरू हुई तो लड़कियों ने कुछ लोगों के नाम बताए थे। पुलिस ने लड़कियों के बयान पर चार युवकों को पकड़ा था। पुलिस चारों को रविवार को थाना भवारना ले आई थी। इसमें पूछताछ में पुलिस ने दो युवकों को फिलहाल छोड़ दिया है, जबकि युवक सन्नी निवासी ननाई, सुजानपुर को दुराचार और जसविंद्र निवासी बद्दी को छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को पकड़ा था। इसमें दो को छोड़ दिया गया है, जबकि एक आरोपी सन्नी को दुराचार और दूसरे जसविंद्र को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पोक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed