फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gangrape case in kullu aani.

छह दिन तक 14 साल की नाबालिग से किया गैंगरेप

Sun, 01 Feb 2015 07:39 PM IST
Updated Sun, 01 Feb 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
gangrape case in kullu aani.

हिमाचल के आनी (कुल्लू) के पटारना गांव के दो लोगों ने मिलकर 14 साल की नाबालिग से जबरन दुराचार किया। वारदात के वक्त पीड़िता घर पर अकेली थी। नाबालिग के मां बाप किसी कार्य से बाहर गए थे और बेटी घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए दोनों आरोपी 7 से 12 दिसंबर तक उससे दुष्कर्म करते रहे। वो गिड़गिड़ाती रही लेकिन दरिदों का दिल नहीं पसीजा।

विज्ञापन


उन्होंने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जब मां बाप घर वापस आए तो पीड़ित ने किसी तरह हिम्मत जटाकर मां बाप को आपबीती सुनाई। पुलिस से मिल जानकरी के मुताबिक पीड़ित का मेडिकल करवा दिया गया है। परिजनों में आनी थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

दोनों आरोपी हिरासत में

gangrape case in kullu aani.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया, जबकि नाबालिग का मेडिकल करवा दिया गया है। डीएसपी आनी सुरेश चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार की धारा 376, धमकी देने पर 506 और पोस्को की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर हिमाचल के कांगड़ा जिले के पालमपुर के अंतर्गत एक गांव की 10 वर्षीय बच्ची से अज्ञात व्यक्ति ने चाकू की नोक पर दुराचार किया है। पीड़ित बच्ची को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। बच्ची अपने परिजनों के साथ गांव में रिश्तेदारों के घर शादी समारोह में आई थी।

बारात में आया था दरिंदा

gangrape case in kullu aani.

पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली है। दुराचार के आरोपी की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बच्ची की मां की ओर से पुलिस को दिए बयान के मुताबिक दुराचार की बात बच्ची ने उसे बताई। इसका पता चलते ही उन्होंने थुरल पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। बच्ची अपने गांव में अपने माता-पिता के साथ शादी समारोह में आई हुई थी।

माता के अनुसार उनकी बच्ची ने बताया था कि शाम को शादी समारोह में वह जब अपने अन्य दोस्तों के साथ खेल रही थी तो वहां पर एक व्यक्ति आया। उसने कहा कि मेरे साथ चलो, गाड़ी में सामान रखा है। इसके बाद वह व्यक्ति उसे करीब एक किलोमीटर दूर अपनी गाड़ी में ले गया और उससे दुराचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed