फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   From teacher to student misconduct in the room called

शिक्षक बना हैवान, कमरे में बुलाकर छात्रा से रेप

Fri, 05 Sep 2014 08:03 AM IST
Updated Fri, 05 Sep 2014 08:03 AM IST
विज्ञापन
From teacher to student misconduct in the room called

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर एक शिक्षक पर अपने ही स्कूल की एक छात्रा को कमरे में बंद कर दुराचार करने की घटना प्रकाश में आई है।

विज्ञापन


कालाअंब क्षेत्र के एक स्कूल में यह घटना करीब 25 दिन पहले हुई है। पीड़ित छात्रा ने वीरवार को थाने पहुंचकर आपबीती सुनाते हुए शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए छात्रा को मेडिकल करवाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अभी तक नहीं हुई टीचर की गिरफ्तारी

From teacher to student misconduct in the room called

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छात्रा का मेडिकल करवाया गया है। आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग छात्रा ने शिकायत करते हुए बताया कि करीब 25 दिन पहले स्कूल के एक शिक्षक ने उसे कमरे में बुलाया और अंदर से कमरा बंद कर दिया। इसके बाद दुराचार किया।

पुलिस ने नाबालिग छात्रा की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी मनमोहन सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि शिक्षक के खिलाफ नाबालिग छात्रा ने दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed