फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fraud on the name of job in bank kangra himachal pradesh

बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से ठगी, मामला दर्ज

Sun, 20 Oct 2019 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Oct 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
fraud on the name of job in bank kangra himachal pradesh
डेमो - फोटो : डेमो

पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत जिला कांगड़ा के युवक को पटना की टीम ने निशाना बनाया। युवक ने करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी तिलकराज ने की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार पुत्र अजीत सिंह निवासी अंब डोली ने ज्वालामुखी थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि संजीव कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी वेहा पंसाई नादौन व बोथ पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी सिल्ह फतेहपुर व श्याम और विशाल, वीरेंद्र, जितेंद्र, अमन, अनुराग व धर्मेंद्र निवासी पटना उपरोक्त सभी व्यक्तियों ने उसे अपने जाल में फंसाया और उसे बैंक में नौकरी दिलाने के एवज में लाखों की धोखाधड़ी व जालसाजी की।
विज्ञापन


इस मामले में मुकेश ने शिकायत में बताया कि अगस्त 2018 में वह पटना की टीम व स्थानीय युवकों के संपर्क में आया और इन सभी ने इसे बैंक में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। इस एवज में एक मोटी रकम करीब 7 से 8 लाख रुपये नौकरी लगवाने के लिए इन लोगों के खातों में ट्रांसफर की गई। इसके बाद आरोपी मुकेश को नौकरी दिलवाने पटना ले गए और फर्जी बैंक में ड्रेस व आई कार्ड बनाकर नौकरी लगवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन बाद ही मुकेश को पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है, जब उसने उपरोक्त व्यक्तियों से संपर्क करने की कोशिश की तो किसी के साथ भी संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद थक हार कर मुकेश ने थाना ज्वालामुखी में उपरोक्त सभी व्यक्तियों के खिलाफ लाखों की धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने मुकेश कुमार के बयान पर उपरोक्त सभी व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी तिलकराज ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल, अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed