फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fraud in shimla.

सावधान: शहर में ऐसी ठगी, कहीं आप न हो जाएं शिकार

Mon, 09 Feb 2015 10:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 09 Feb 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
fraud in shimla.

सावधान! इन दिनों शहर में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो गृहणियों को फ्री में तांबे के बर्तन साफ करने का लालच दे रहा है। उनके झांसे में जैसे ही कोई महिला आती है तो वह उसे सोने के आभूषण भी चमकाने का दावा करते हैं।

विज्ञापन


यह महिलाओं से कहता है कि उनकी कंपनी ने एक पाउडर लांच किया है, उसकी मार्केटिंग फ्री में कर रहे हैं। इसका कोई पैसा भी नहीं लिया जाएगा। जो इनके झांसे में फंस गया, वह अपने आभूषण लुटा बैठता है।
विज्ञापन


ऐसे ही दो शातिर न्यू शिमला पुलिस के हाथ चढ़े हैं। इनकी पहचान विकेश्वर पासवान और मोहम्मद बब्बू आरोपी भागलपुर बिहार के तौर पर हुई है। इनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो आरोपी गिरफ्तार

fraud in shimla.

पुलिस के मुताबिक आरोपी विकेश्वर और मोहम्मद शनिवार को न्यू शिमला के रझाणा पहुंचे। यहां कुछ महिलाएं धूप में बैठकर गपशप कर रही थी।

आरोपी महिला के पास पहुंचे और कहने लगे कि 15 फरवरी को राम मंदिर में पीताबंरी पाउडर की लांचिग हैं। लांचिग से पहले वह पाउडर का प्रचार कर रहे हैं। अगर आपके पास कोई तांबे के पुराने बर्तन हो तो उन्हें वह साफ कर देंगे।

इस पर एक महिला ने तांबे का पुराना लोटा लाकर दिया। उसे आरोपियों ने खूब चमका कर लौटा दिया। अब महिलाएं उनकी बातों में आने लगी। मौका देखकर आरोपियों ने कहा कि वह सोना भी साफ कर सकते हैं।

इस तरह हुई ठगी

fraud in shimla.

इस पर एक महिला ने कान के झुमके और नाक की पिन आरोपियों को दे दी। सोने के आभूषणों को एक केमिकल में डाला और कुछ देर बाद महिला से कहा कि इससे अभी खोलना मत नहीं तो सोने में चमक नहीं आए इसे कल ही खोलना।

इसके बाद आरोपी केमिकल का पानी एक बोतल में भर कर साथ ले गए। महिला को कुछ शक हुआ उसने डिब्बे में बंद सोने के आभूषणों को खोला और उठाया। उसे लगा कि जेवरात का भार पहले से कहीं हल्का है।

आरोपी तब तक नौ दो ग्यारह हो चुके थे। इलाके में शोर मचा और पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से न्यू शिमला सेक्टर चार के समीप उन्हें धर दबोचा।

इनके पास से वह केमिकल भी बरामद किया गया, जिसमें आभूषण धोए थे उसमें सोना निकला। पुलिस प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि ऐसे ठगों से बचें और राह चलते ऐसे किसी को भी सोने के आभूषण चमकाने को न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed