फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fraud case of 15 lakh rupee.

एक करोड़ के चक्कर में 15 लाख लुटा बैठा रिटायर्ड इंजीनियर

Wed, 02 Dec 2015 08:44 PM IST
Updated Wed, 02 Dec 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन
fraud case of 15 lakh rupee.

रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एक करोड़ के बोनस के लालच में आकर 15 लाख रुपए गंवा बैठा। धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। मामला हिमाचल के शिमला जिले के संजौली का है। एक करोड़ के बोनस का झांसा देकर रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से 15 लाख ऐंठने के आरोप में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक शर्मा निवासी सदर बाजार करनाल हरियाणा के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है। आरोपी एक निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर बताया जा रहा है। यह एक पूरा गिरोह है जो कॉल कर लोगों को झांसा देकर पैसे ऐंठते हैं। रिटायर्ड अधिशासी अभियंता ने रिलायंस कंपनी की एक इंश्योरेंस पालिसी ले रखी है। इन्हें एक कॉल आया और पालिसी के बारे में पूछने लगे।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता को लगा कि यह कॉल इंश्योरेंस कंपनी से आ रहा है। उन्होंने कहा कि पालिसी की स्टेटमेंट उन्हें समय पर नहीं मिल रही है। इसके बाद शातिरों ने इन्हें झांसे में लिया और कहा कि आप ने जो पालिसी ले रखी है उसमें एक करोड़ का बोनस बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायरमेंट से मिले सारे पैसे लुटा बैठा

fraud case of 15 lakh rupee.

यह रकम आपको दे रहे हैं लेकिन इससे पहले टैक्स के तौर पर पैसा देना होगा। हामी भरने के बाद शातिरों ने उनसे किस्तों में अलग-अलग खातों में पैसा डलवाने के लिए कहा। यह सिलसिला जुलाई से अक्तूबर तक चलता रहा। इस दौरान एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सेवानिवृत्ति के समय मिले सारे पैसे लुटा चुके थे। इसके बाद शातिरों ने मोबाइल नंबर भी बंद कर दिए। इस मामले की जानकारी संजौली पुलिस को दी और मुकदमा दर्ज हुआ।

जांच में पाया गया कि पंद्रह लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवाया गया था। आरोपी दीपक शर्मा के खाते में साढ़े आठ लाख रुपये जमा करवाए गए थे। शुरुआती पूछताछ में दीपक ने कुछ और लोगों के नामों का भी खुलासा किया है। इस दिशा में पुलिस जांच कर रही है। उधर इस बारे में एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि काफी मेहनत के बाद संजौली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed