फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fraud case in shimla.

15 लाख के सेब के लिए इतनी बड़ी साजिश!

Fri, 17 Oct 2014 08:44 AM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
fraud case in shimla.

फल मंडी भट्ठाकुफर में एक ट्रांसपोर्ट संचालक की होशियारी से एक व्यापारी लाखों की चपत से बच गया। व्यापारी ने जिस ट्रक में करीब पंद्रह लाख के सेब भरे थे वह शायद ही कभी गंतव्य तक पहुंच पाते। ट्रक का नंबर वेरिफाई करने पर यह नंबर किसी ऑटो का निकला है। ड्राइवर के लाइसेंस से लेकर ट्रक के दस्तावेज तक सब जांच में फर्जी पाए गए हैं। इस पर सेब से भरे ट्रक को फल मंडी से बाहर नहीं निकलने दिया। आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


दस टायरों का एक बड़ा ट्रक नंबर पी बी 03 वाई 8518 कुछ दिन से भट्ठाकुफर की फल मंडी में था। चालक ने अपना नाम बलराम और साथी का नाम गुरदीप सिंह बताया। बुधवार रात को यह श्री बाला ट्रांसपोर्ट के संचालक विनीत गर्ग के पास गए और सेब ढुलाई के लिए काम मांगने लगे। एक व्यापारी हेमंत सिंह ने सेब की पेटियां काठमांडू भेजनी थी। इसके लिए आरोपी चालक बलराम तैयार हो गया।
विज्ञापन

ऐसे आए शक के दायरे में

fraud case in shimla.

ट्रांसपोर्ट संचालक की होशियारी से एक व्यापारी लाखों की चपत से बच गया। ट्रक में करीब पंद्रह लाख के सेब भरे थे। काठमांडू तक प्रति प्रेटी 150 रुपये किराया तय किया गया। सहमति के बाद ट्रक में सेब की पेटियां लोड होने लगी। इस दौरान जब बिल्टी बनाने के लिए ट्रक के दस्तावेज मांगे तो विनीत को कुछ शक हुआ। ट्रक का नंबर वेरिफाई किया तो वह ऑटो का निकला।

इस पर तुरंत आरोपियों को ढली पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकारा की वह सेब को गंतव्य की जगह कहीं और पहुंचाने की फिराक में थे। इसलिए जाली दस्तावेज तैयार किए। एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना ढली में मुकदमा दायर किया है। इनसे पूछताछ चल रही है।

-ट्रक चालक किसी भी रूट पर जाने को तैयार था। जबकि ट्रक चालक अपनी सहूलियत के हिसाब से रूट का चुनाव करते हैं।
-इस ट्रक में कुल 580 सेब की पेटियां आती हैं, आरोपी चालक ट्रक में 700 पेटियां लोड करने की जिद्द कर रहा था।
-इससे पहले किस ट्रांसपोर्ट के साथ काम किया है जब आरोपी से उनके संपर्क मांगे तो वह टालमटोल करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed