फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fraud case at una.

करते रहे इंतजार लेकिन दूल्हे राजा नहीं आए

Thu, 04 Dec 2014 02:58 PM IST
Updated Thu, 04 Dec 2014 02:58 PM IST
विज्ञापन
fraud case at una.

लड़की वाले इंतजार ही करते रहे, लेकिन न दूल्हा पहुंचा और न बाराती। मामला ऊना मुख्यालय के एक गांव का है। जिला मुख्यालय के साथ लगते एक गांव का युवक बुधवार को अपनी शादी के दिन रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। वहीं, पंजाब के पठानकोट में लड़की पक्ष के लोग बारात का इंतजार करते रह गए।

विज्ञापन


बाद दोपहर तक भी बारात न आने और दूल्हे का फोन बंद आने के बाद लड़की और उसके पक्ष के अन्य लोग देर शाम ऊना पहुंच गए। उन्होंने सदर थाना में दूल्हे के खिलाफ शिकायत पुलिस को सौंप दी है। वहीं पुलिस ने भी घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डॉट कॉम के जरिये हुआ संपर्क

fraud case at una.

जानकारी के अनुसार लड़का और लड़की वालों का एक दूसरे से संपर्क शादी डॉट कॉम के जरिये हुआ। बात आगे बढ़ी तो जाति भेद के कारण लड़के के पिता ने शादी से इनकार कर दिया।

इसी बीच लड़के और लड़की के बीच संपर्क जारी रहा और लड़के ने लड़की से अपने परिजनों को मना लेने का भरोसा दिलाया। करीब 15 दिन पहले लड़के ने शादी तय कर ली। लड़की वालों ने तैयारियां मुकम्मल कर ली पर दूल्हा गायब हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed