फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   VIDEO: watch live vedio of Iraq violence

VIDEO: इराक हिंसा का खौफनाक मंजर

Fri, 20 Jun 2014 08:33 PM IST
Updated Fri, 20 Jun 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
VIDEO: watch live vedio of Iraq violence

कांगड़ा के लंज क्षेत्र के इंद्रजीत को 16 जून को इराक में आतंकियों ने अगवा कर लिया था। उससे पहले उसने अपने भाई को 9 जून को इराक के खौफनाक हालात के बारे में बताया था। जब उसके भाई को विश्वास नहीं हुआ तो उसने अपने मोबाइल से वाट्स ऐप पर बुधवार को एक वीडियो क्लिप भेजा, जिसमें एक घर में रक्त से सनी लाशें दिखाई दे रही हैं। इंद्रजीत के भाई ने ये वीडियो क्लिप अमर उजाला से शेयर की।

विज्ञापन


इंद्रजीत के भाई का कहना है कि यह वीडियो खुद इंद्रजीत ने शूट किया है लेकिन अमर उजाला इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता। यह क्लिप इराक के बिगड़े हालात की दर्दनाक तस्वीर बयां कर रहा है। इंद्रजीत के भाई ने बताया कि ये ऐसा दिल दहला देने वाला वीडियो है जिसे वह अपने मां-बाप को नहीं दिखा पाया। अगली स्लाइड में देखिए वीडियो।
विज्ञापन

देखिए वीडियो

सांसद से मिले युवकों के परिजन

VIDEO: watch live vedio of Iraq violence
मंडी जिले के भी कई युवक इराक में फंस गए हैं। वह वापस घर नहीं लौट पा रहे। आतंकी हमलों के चलते रोजी-रोटी के लिए इराक गए युवकों के परिजन भी चिंतित हैं। वीरवार को मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने परिजनों से मुलाकात कर इराक में फंसे युवाओं को शीघ्र वापस पहुंचाने का आश्वासन दिया।

इराक में जिले के डुगराई और डीनक गांव के चार युवक फंसे हैं। आतंकी हमलों के चलते चारों वहां घर के लिए नहीं निकल पा रहे हैं। इनमें नाचन विस क्षेत्र के डुगराईं निवासी लियाकत अली (45), ताहिर (33) और डीनक निवासी सलामत अली, डडोह के अमजद खान (28) शामिल हैं। लियाकत अली पुत्र सखी मोहम्मद 28 मार्च, 2014 को इराक गए और वहां फोरमैन के रूप में कार्यरत हैं।

उनका भतीजा ताहिर पुत्र रमजान मोहम्मद भी चार मई को लोडर ऑपरेटर के रूप में इराक गया। दोनों चाचा-भतीजा आरची रोड कंपनी में कार्यरत हैं। वीरवार को भी परिजनों ने दोनों से फोन पर बात की।
विज्ञापन

रिहाई के प्रयास तेज, दिल्‍ली जाएंगे शांता कुमार

VIDEO: watch live vedio of Iraq violence

उधर, कांगड़ा-चंबा के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि केंद्र ने इराक में अगवा 40 भारतीयों की रिहाई के प्रयास तेज कर दिए हैं। इन 40 भारतीयों में 3 लोग कांगड़ा जिले से हैं। वह खुद शुक्रवार को दिल्ली जा रहे हैं।

शांता कुमार ने कहा कि उन्हें अपुष्ट जानकारी है कि अगवा किए गए भारतीय सुरक्षित हैं। मंडी हादसे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार को दोषी ठहराया। कहा कि दुर्भाग्य है कि 24 घरों के चिराग बुझ गए।

मगर मामले में संबंधित प्रबंधन को क्लीन चिट दे दी गई। दुर्भाग्य है कि हादसे के बाद जांच बैठाई जाती है और फिर मामला कागजों में दफन हो जाता है।

लाडलों की रिहाई के लिए डीसी को सौंपा पत्र

VIDEO: watch live vedio of Iraq violence

इराक में अगवा किए गए इंद्रजीत और अमन के परिजन वीरवार को शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा और उपायुक्त कांगड़ा सी पालरासु से मिले। दोनों परिवारों ने सुधीर शर्मा और सी पालरासु को अपने बच्चों की सुरक्षित रिहाई के लिए पत्र सौंपा। परिजनों ने कहा कि उनके बच्चों की रिहाई को प्रदेश सरकार हस्तक्षेप कर भारत सरकार के समक्ष मामला जोरदार ढंग से उठाए।

देहरा तहसील के अंतर्गत लंज के कदरेटी गांव (डाकखाना भटेहड़) के रहने वाले इंद्रजीत के पिता परदेसी राम ने बताया कि उनका बेटा इराक के मूसल में नौ माह से रहा था। वह वहां बगदाद की कंपनी टीएनएच (तारीक अन हुल) में मूसल शहर (बगदार से 60 किमी दूर) में फॉग लाइन ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहा था।

अगवा अमन धर्मशाला तहसील की पासू पंचायत के वार्ड नंबर चार का रहने वाला है। अमन के भाई रमन ने डीसी और सुधीर शर्मा को सौंपे गए पत्र में कहा है कि उनकी भी उनके भाई से आखिरी बार रविवार को ही बात हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed