कैदी फरार होने पर चार पुलिस कर्मचारी सस्पेंड, एफआईआर दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैदी फरार होने पर चार पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कालेज नाहन में उपचार के दौरान हत्या मामले के सजायफ्ता कैदी के फरार होने की गाज ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों पर गिरी है। मामले में चार पुलिस जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है।
निलंबन के अलावा चारों के खिलाफ लापरवाही बरतने का केस भी दर्ज किया गया है। जिला पुलिस ने आला अधिकारियों से चारों के खिलाफ विभागीय जांच की संस्तुति भी की है।
गौैरतलब है कि अपने ही साथी की हत्या करने के मामले में उम्र कैद की सजा भुगत रहा कैदी लक्ष्मण अस्पताल से फरार हो गया। लक्ष्मण को पुलिस की निगरानी में मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार चल रहा था।
ऐसे फरार हुआ कैदी
कैदी की निगरानी के लिए छठी आईआरबी से चार कांस्टेबल लगाए गए थे। लेकिन, मंगलवार सुबह बाथरूम जाने की बात कहकर कैदी लौट कर नहीं आया। एसपी रोहित मालपानी ने कहा कि चार पुलिस जवानों को सस्पेंड किया गया है।
उनके खिलाफ डयूटी में लापरवाही बरतने का केस भी दर्ज किया गया है। विभागीय जांच के लिए संस्तुति भी की गई है। चारों के खिलाफ भादंसं की धरा 223, 224 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
36 घंटों से जंगलों की खाक छान रही पुलिस
फरार कैदी को पकड़ने के लिए पुलिस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। लगभग 36 घंटे से पुलिस सिरमौर के जंगलों की खाक छान रही है। जबकि सिरमौर के अलावा पड़ोसी राज्यों को भी टीमें भेजी गई है।
लेकिन, अभी तक कैदी पकड़ में नहीं आ सका है। हैरत यह है कि चार दिन पहले ही उसका ऑपरेशन हुआ है। ऐसी स्थिति में उसके भाग कर ज्यादा दूर जाने की संभावना भी कम लग रही है।
लिहाजा, पुलिस पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ बराबर संपर्क में है। हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड आदि राज्यों को टीमें भी भेजी गई है। सिरमौर की सभी सीमाएं पुलिस ने सील की हैं।