फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   four people died in road accident in nankhadi

कैंटर खाई में गिरा, चार की मौत

Sun, 08 Jun 2014 01:26 AM IST
Updated Sun, 08 Jun 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
four people died in road accident in nankhadi

प्रदेश में सड़क हादसे दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार रात को भी एक कैंटर गहरी खाई में गिर गया जिससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

पढ़ें, अलग अलग हादसों में चार लोगों की मौत
विज्ञापन

कैंटर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के पाइप लेकर जा रहा था। शनिवार रात करीब पौने दस बजे यह ननखड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

चार की हालत गंभीर

four people died in road accident in nankhadi

चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दो मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं। सभी मरने वाले जम्मू के बताए जा रहे हैं। मृतकों में सुरेश कुमार, अनु, रामप्रसाद और अकेश शामिल हैं।

डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस को मौके पर भेज दिया गया है।

108 एंबुलेस को घटनास्थल पर बुलाकर घायलों को नजदीकी खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां चार की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

26 मई को हुई थी 14 की मौत

four people died in road accident in nankhadi

गौर हो कि 26 मई को ठियोग से नेरी जा रही हिमाचल परिवहन निगम की ओवर लोड बस लेलू पुल के पास करीब 300 फीट खाई में जा गिरी थी।

इस हादसे में पूर्व विधायक मेहर सिंह चौहान समेत 14 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में 10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई।

इसके अलावा तीन लोगों ने ठियोग अस्पताल में दम तोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed