{"_id":"6196654ed43b5876597bd9a9","slug":"four-gst-officers-arrested-by-police-beat-up-businessman-in-baddi-solan-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन: बद्दी में व्यापारी से मारपीट मामले में चार अधिकारी गिरफ्तार, जमानत पर किए रिहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोलन: बद्दी में व्यापारी से मारपीट मामले में चार अधिकारी गिरफ्तार, जमानत पर किए रिहा
Thu, 18 Nov 2021 08:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 18 Nov 2021 08:09 PM IST
सार
डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जीएसटी को लेकर एक व्यापारी के साथ मारपीट में पुलिस ने चार अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें हरिंद्रपाल, राकेश बंसल, विक्रम सिंह, संजय पराशर शामिल हैं। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। जीएसटी सतर्कता निदेशालाय बद्दी की ओर से बद्दी के व्यापारी आजाद गुप्ता को 8 नवंबर को टैक्स भरने के लिए नोटिस भेजा गया। नोटिस के बाद वह हर रोज कार्यालय जाता रहा।
विज्ञापन
16 नवंबर को जब वह सभी औपचारिकताएं पूरी करके जीएसटी कार्यालय गया तो वहां पर अधिकारियों ने उसे कमरे में बंद करके उसके साथ मारपीट की। जिसमें एक आईआरएस अधिकारी भी शामिल है। उसने जब मदद करने के लिए अपने साथी योगेश गोयल को बुलाया तो इन अधिकारियों ने योगेश के साथ भी मारपीट की। योगेश ने किसी तरह वहां से भाग कर पुलिस को बुलाया और बंधक बनाए आजाद गुप्ता को कमरे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले गुरुवार को मारपीट के विरोध में कारोबारियों ने प्रदर्शन किया था और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन