{"_id":"4a84e6535240ef2c0bbc532e6f4b78b5","slug":"four-died-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू में सड़क हादसे, चार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहड़ू में सड़क हादसे, चार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू/ नेरवा/चौपाल
Updated Wed, 03 Dec 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दस लोग घायल हुए हैं। इनमें से पांच लोगों को गंभीर हालत में आईजीएसमी और और दो को सोलन अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार पहला हादसा टिक्कर उप तहसील के पुजारली-चार कोटी सड़क पर हुआ। यहां एक सेंट्रो कार के दुर्घटना ग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई है ओर चार लोग घायल हुए है।
विज्ञापन
एक घायल को रोहड़ू अस्पताल से आईजीएमसी शिमला के लिए रैफर किया गया है। सभी लोग कार में पुजारली चार से कोटी की ओर जा रहे थे कि कोटी गांव के समीप कार सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में सजार गांव निवासी ओम प्रकाश जिंटा उम्र 50 साल की मौके पर मौत हुई है।
विज्ञापन
लोगों ने दुर्घटना का पता चलने पर अन्य घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया है। घायलों में जय लाल, नरेश, बिट्टू और राम कृष्ण शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल राम कृष्ण जिंटा को आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर किया गया है। डीएसपी राजकुमार चंदेल ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारण की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
दूसरा हादसा नेरवा बाजार से करीब दस किलोमीटर आगे बटेरा में हुआ।
यहां एक कार दुर्घटना ग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई है। कार हादसे में चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कार में सवार सभी युवक नेरवा स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। घायलों को नेरवा अस्पताल से उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। सभी युवक नेरवा बाजार से अमन के साथ उसकी कार को धोने नाले के लिए निकले थे।
कार धोने के बाद वहां से आगे निकल गए। कयास लगाए जा रहे कि बटेरा के समीप चालक का नियंत्रण खोने के बाद कार खाई में गिर गई। इसके बाद नेरवा अस्पताल में गंभीर रूप से घायल युवक विनोद उम्र 17 साल पुत्र मोही राम गांव दियांलड़ी ने दम तोड़ दिया।
अन्य घायलों में गौरव गांव कलारा, अमन गांव सेरटी, दिशांत गांव रिजेट, राजत गांव शलानिया का नेरवा अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया । सभी घायलों की उम्र 17 और 18 साल की है। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार नेरवा मोही राम ने अस्पताल पहुंच कर मृतक के परिजनों को दस हजार और घायलों को पांच पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी है। मामले की जांच कर रहे पुलिस थाना नेरवा के एएसआई कमलेंद्र सिंह ने कहा पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद दुर्घटना का मामला दर्ज कर दिया है।
दुर्घटना के बाद तीन का नहीं लगा पता
उपतहसील कुपवी के समीप एक जीप के दुर्घटना ग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई है। गंभीर रूप से दो घायलों को उपचार के लिए सोलन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कुपवी के समीप एक यूटीलिटी जीप गहरी खाई में लुढ़क गई । घायल दो लोगों ने बताया कि हादसे के समय वाहन में चालक सहित छह लोग सवार थे।
हादसे में प्रेम सिंह पुत्र सुखराम गांव झोखड़ की मौके पर मौत हुई है। गंभीर रूप से घायल शीला और रण सिंह को उपचार के लिए सोलन अस्पताल भेजा गया है। गंभीर रूप से दोनों घायल पति-पत्नी हैं। जीप में सवार अन्य तीन लोगों का अभी तक पता नहीं चला है। दुर्घटना स्थल पर तलाशी अभियान लोगों व पुलिस ने पूरा कर लिया है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है।
पुलिस को संदेह है कि वाहन में सवार तीन अन्य लोग सुरक्षित बच कर भाग गए होंगे। मृत्क के शव को पोस्टमार्टम के लिए चौपाल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। डीएसपी मुनीश डढवाल ने बताया कि घायलों ने बताया कि हादसे के समय वाहन में छह लोग सवार थे। एक की मौत हो चुकी है। दो अस्पताल सोलन भेजे गए हैे। तीन लोगों के वहां से सुरक्षित घर भागने की संभावना है।