फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   four arrested with Weapons at dharamshala kangra himachal

देसी कट्टे, पिस्टल के साथ पंजाब के चार युवक गिरफ्तार

Sat, 18 Aug 2018 08:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 18 Aug 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
four arrested with Weapons at dharamshala kangra himachal
जिला मुख्यालय के साथ लगते योल में पुलिस ने नाके के दौरान दो देसी कट्टे, एक पिस्टल और एक रौंद के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। चारों युवक पंजाब के बताए जा रहे हैं। एक आरोपी ने पुलिस से बचते हुए पुल से छलांग लगा दी। लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस चौकी योल की टीम ने नरवाना चौक में नाका लगाया हुआ था। शाम 5.05 बजे चामुंडा से धर्मशाला की ओर आ रही एक आल्टो कार (डीएल 9सी-एन-0126) को चेकिंग के लिए रोका गया। आल्टो कार में चार युवक सवार थे। 
विज्ञापन

दो युवक मौके का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए

four arrested with Weapons at dharamshala kangra himachal

पुलिस ने जब गाड़ी को रोका तो दो युवक वहां से फरार हो गए, जबकि दो को पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को भी कुछ दूरी पर पकड़ लिया, जबकि मौके से फरार चौथे आरोपी को भी पुलिस ने थोड़ी देर बाद दबोच लिया।

पुलिस ने कार की चेकिंग के दौरान उसमें दो देसी कट्टे और एक पिस्टल के अलावा एक कारतूस बरामद किया। वहीं मौके पर आरोपी इन हथियारों को लेकर कोई भी वैध दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा पाए।

चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि आरोपियों के पास यह अवैध हथियार कहां से आए। इनको कहां और क्यों ले जाया जा रहा था। 

इन आरोपियों को गिरफ्तार किया

four arrested with Weapons at dharamshala kangra himachal

पुलिस ने इस दौरान विक्रम सिंह (23) पुत्र मुखत्यार सिंह निवासी वाल्मीकि मोहल्ला वीर साहब गुरुद्वारा डाकघर गुरु हर राय जिला फिरोजपुर, सोनू (23) पुत्र आशिक निवासी चेली वाला डाकघर कलौली तहसील व जिला

फिरोजपुर, गौरव (29) पुत्र चन्ना सिंह निवासी गुरु कर्म सिंह बस्ती डाकघर व तहसील गुरु हर्ष राय जिला फिरोजपुर और सुनील कुमार (22) पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी भारत नगर काशीनगर डाकघर बगदादी गढ़ बाजार फिरोजपुर को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने योल में नाके के दौरान चारों आरोपियों को दो देसी कट्टे और एक पिस्टल के अलावा एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। - बद्री सिंह, एएसपी, कांगड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed