फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   forest guard murder side story

निहत्थे वन कर्मियों को निशाना बना रहा वन माफिया

Sat, 10 Jun 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 10 Jun 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
forest guard murder side story

मंडी में फॉरेस्ट गार्ड का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने के बाद एक बार फिर वन माफिया से निपटने के सरकार और विभाग के दावों की पोल खुल गई है। हर बार वन माफिया और वन कर्मियों के बीच टकराव की घटना सामने आते ही विभाग असलहा मुहैया कराने का प्रस्ताव सरकार को भेज देता है।

विज्ञापन


विभागीय मंत्री भी विस से लेकर प्रेस वार्ताओं में वन कर्मियों को असलहों से लेस करने की बात कहते हैं, लेकिन वक्त बीतने के साथ उनकी घोषणाएं खो जाती हैं। हालात हैं कि आए दिन हमले हो रहे हैं, लेकिन वन कर्मी निहत्थे ही प्रदेश की वन संपदा को बचाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं। 
विज्ञापन


पिछले साल ऊना के गोंदपुर जयचंद में तस्करी रोकने के दौरान वन माफिया ने वन कर्मियों पर हमला कर दिया। कई वन कर्मी घायल हुए। मामला विधानसभा तक उछला। उस समय वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने संवेदनशील बीटों पर कर्मियों को असलहा मुहैया कराने की घोषणा तो दी, लेकिन असलहा रखने, गोली चलाने को लेकर काई प्रोटोकाल नहीं बन सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा, घोषणा सिर्फ फाइलों तक सिमट कर रह गई। निहत्थे वन कर्मी जान जोखिम में डालकर प्रदेश की वन संपदा को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन न तो सरकार उनकी सुरक्षा की ओर से ध्यान दे रही है और न ही उन पर हमला करने वालों पर सख्ती कर रही है।

ऊना की घटना में सरकार के एक मंत्री पर ही आरोपियों को बचाने का आरोप लगा था। आला अधिकारी कहते हैं कि संवेदनशील बीटों पर कर्मियों को असलहा मुहैया कराने के प्रक्रिया चल रही है। 

 

लेकिन न तो अब तक विभाग के पास असलहा आवंटन से लेकर उसके रखरखाव व निगरानी को लेकर काई व्यवस्था है और न ही कोई प्रक्रिया बनी है। ऐसे में वन कर्मी निहत्थे ही प्रदेश की वन संपदा को बचाने के लिए अपनी जान गंवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed