{"_id":"60c849038ebc3e8a631586e6","slug":"five-kilograms-of-charas-recovered-from-the-house-of-the-accused-caught-with-chitta","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी के घर से पौने पांच किलो चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऊना: चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी के घर से पौने पांच किलो चरस बरामद
Tue, 15 Jun 2021 12:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:00 PM IST
सार
मुख्य आरोपी के कुठैड़ा खैरला स्थित घर से मंगलवार सुबह नशे की खेप पकड़ी गई। जिसमें 4.846 किलोग्राम चरस, 1.70 लाख रुपये, 86 ग्राम सोना व 105 ग्राम चांदी बरामद की है।
विज्ञापन
ऊना में घ्र से चरस की खेप बरामद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना में चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी के घर से पुलिस ने चरस की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने घर से पौने पांच किलो चरस, 1.70 लाख रुपये व सोना-चांदी बरामद किया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने सोमवार को नंगल जरियाला में चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए थे। इनके पास से 5.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। पुलिस ने जब गहनता से पूछताछ की तो मुख्य आरोपी के कुठैड़ा खैरला स्थित घर से मंगलवार सुबह नशे की खेप पकड़ी गई। जिसमें 4.846 किलोग्राम चरस, 1.70 लाख रुपये, 86 ग्राम सोना व 105 ग्राम चांदी बरामद की है।
विज्ञापन
नशे की बड़ी खेप से इस बात की पुष्टि हो रही है कि यह अपने क्षेत्र में नशे का बड़ा रैकेट चलाता है और आसपास के क्षेत्रों में भी नशे की सप्लाई का कार्य कर रहा है। पुलिस अभी इस मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। बता दें कि सोमवार को पुलिस को देखकर बाइक सवार दोनों आरोपी भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और आरोपी अरविंद राणा के घर दबिश देकर खेप बरामद की। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन