फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   firing case at shimla, police arrest three youth from punjab.

शिमला में पंजाब के युवकों ने की फायरिंग, गिरफ्तार

Thu, 28 Aug 2014 07:23 PM IST
Updated Thu, 28 Aug 2014 07:23 PM IST
विज्ञापन
firing case at shimla, police arrest three youth from punjab.

शिमला के रिज मैदान के समीप जोधा निवास में नगर निगम की पार्किंग में तैनात कर्मचारी की गोली मार कर हत्या करने की कोशिश की गई। वारदात बुधवार रात करीब पौने ग्यारह बजे की है। हमले में कर्मचारी पवन कुमार (26)बाल बाल बच गया।

विज्ञापन


हमला करने के बाद तीनों हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए लेकिन स्थानीय युवकों ने पुलिस की मदद से उन्हें धर दबोचा। हमलावर पंजाब के बताए जा रहे हैं। पुरानी रंजिश हमले की वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गुरकीरत सिंह (20) गांव पनियाला, अबोहर जिला फाजिलका पंजाब, गंजन सिंह (24) चंडीगढ़ और अमर वीर सिंह (34) फेज 7 मोहाली 3113 चंडीगढ़ शामिल हैं। इनके पास से देसी कट्टा भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदला लेने के लिए चलाई गोली

firing case at shimla, police arrest three youth from punjab.

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी जून माह में भी शिमला घूमने आए थे। जोधा निवास के नजदीक डोगर होटल में ठहरे थे। इसी दौरान इनकी किसी बात को लेकर पवन कुमार के साथ बहस और मारपीट हुई। मामला पुलिस तक पहुंचा इसके बाद दोनों पक्षों में लिखित में समझौता हो गया।

रात करीब साढ़े दस बजे तीनों आरोपियों को जोधा निवास में पार्किंग के इर्द गिर्द मंडराते हुए देखा गया। इस बीच पवन पार्किंग के भीतर गाड़ियों को लगा रहा था। आरोपी उसके पास पहुंचे और कहने लगे कि क्या तुम्हारा नाम पवन है।

उसके हां करते ही आरोपियों ने उसे घसीटा और मारपीट शुरू कर दी। घटनास्थल पर अंधेरा था पवन मदद के लिए चिल्लाया उसे स़ड़क पर लिटा कर मार रहे थे। इनमें से एक आरोपी गंजन सिंह ने देसी कट्टे से पवन पर गोली दाग दी।

कट्टे में भरा था इटली का कारतूस

firing case at shimla, police arrest three youth from punjab.

देसी कट्टे में मेड इन इटली कारतूस था। वारदात स्थल पर सड़क पर फायर के बाद गड्डा पड़ गया। शुरू में आरोपियों ने खुद को सैलानी बताया और कहा कि स्थानीय युवकों ने उनके साथ मारपीट की।

इस दौरान जब पवन ने अपने साथ हुई आपबीती सुनाई तो एक पल के लिए पुलिस को विश्वास ही नहीं हुआ। तुरंत थाने से दो कांस्टेबलों को वारदात स्थल पर भेजा यहां चले हुए कारतूस का खाली खोल मिला। तब पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की उन्होंने कहा कि थाने के बाहर ही कट्टा फेंक रखा है।

पुलिस गिरफ्त में आए तीन आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वह एक लग्जरी कार में बुधवार को ही शिमला आए थे। कार में वह पांच लोग थे। इनके दो साथी और भी हैं। वह कार में उनका इंतजार कर रहे थे। इनमें से एक साथी की पंजाब में मार्बल का कारोबार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed