फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire inccident youngster died at mandi himachal.

सोने से पहले की ऐसी गलती, जिंदा जल गया

Wed, 31 Dec 2014 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 31 Dec 2014 05:25 PM IST
विज्ञापन
fire inccident youngster died at mandi himachal.

हिमाचल मंडी जिला जंजैहली घाटी के जरोल कस्बे में मंगलवार देर शाम दो मंजिला मकान में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। आग की इस घटना में करीब 12 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।

विज्ञापन


आग लगने का कारण अंगीठी से आग भड़कना बताया जा रहा है। आग में जिंदा जले व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय बृज लाल पुत्र तुलसी राम निवासी भदनेच तहसील थुनाग के रूप में हुई है। पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसडीएम गोहर दिलेराम धीमान ने घटना की पुष्टि की है। व्यक्ति की आग में जिंदा जलने से भदनेच गांव में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार जरोल कस्बे में भगत राम और वेद राम के नौ कमरों के दो मंजिला मकान में बृज लाल करियाना की दुकान करता था।

अंगीठी बिस्तर के समीप रखने से भड़की आग, जिंदा जला

fire inccident youngster died at mandi himachal.

मंगलवार दिन भर बृज लाल ने दुकान में अंगीठी जलाई थी। जब रात होने लंगी तो उसने अंगीठी बिस्तर के समीप रख दी। जिसके बाद अचानक आग भड़कने से वह जिंदा जल गया।

दुकान का शटर बंद होने के कारण आसपास के लोगों ने यह समझा कि बृज लाल घर चला गया होगा। मगर वह दुकान के अंदर था। जरोल गांव में रात भर आग भड़कने से लोगों में अफरा तफरी का माहौल रहा।

लोगों ने खड्ड से पाइप जोड़कर पटवार खाना और जरोल बाजार के अन्य मकानों के छत गीले करके पूरा कस्बा कड़ी मशक्कत के बाद बचाया।

दुकान में मिला जला हुआ शव

fire inccident youngster died at mandi himachal.

लोगों ने अग्निशमन विभाग को भी आग की सूचना दी, लेकिन जब तक वाहन मौके पर पहुंचा तब तक सब कुछ जल कर राख हो गया था।

मगर वेद राम और भगत राम का नौ कमरों का दो मंजिला मकान समेत दुकान राख के ढेर में तबदील हो गई। बुधवार सुबह जब  पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने शटर खोलकर देखा तो अंदर आग से जला हुआ शव बरामद हुआ।

एसडीएम ने मृतक के परिजनों को फौरी राहत के रूप में बीस हजार, मकान मालिक भगत राम और वेद राम को दस- दस हजार रूपए प्रदान किए। एसएचओ लाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर इसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

पटवारी ज्योति प्रकाश ने बताया कि आगजनी में करीब 12 लाख का नुकसान का अनुमान है। हल्के के विधायक जयराम ठाकुर ने घटना पर दुख जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed